फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: धोनी बनने चले हार्दिक पांड्या, आईपीएल में उड़ाएंगे 'हेलिकॉप्टर शॉट'! 

Fri, 15 Mar 2019 07:48 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 15 Mar 2019 07:48 AM IST
विज्ञापन
Hardik Pandya Starts IPL 2019 and copy MS Dhoni helicopter Shot, see video
हार्दिक पांड्या - फोटो : file photo

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या गुरुवार को पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की नकल करने नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


 

Hardik Pandya Starts IPL 2019 and copy MS Dhoni helicopter Shot, see video
hardik pandya - फोटो : file photo

हार्दिक पांड्या अपनी लोअर बैक की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर थे। मगर अब पांड्या चोट से उबरते नजर आ रहे हैं और अब वह अपनी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के कैम्प में नेट प्रैक्टिस करते नजर आए।

Hardik Pandya Starts IPL 2019 and copy MS Dhoni helicopter Shot, see video
hardik pandya - फोटो : file photo

पांड्या ने नेट में अपनी बल्लेबाजी अभ्यास का एक विडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस विडियो में वह धोनी का जाना पहचाना 'हेलिकॉप्टर शॉट' खेलते नजर आ रहे हैं। हार्दिक ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है और खुशी का इमोजी बनाते हुए पूछा है, 'बताओ मेरे इस शॉट के पीछे किसकी प्रेरणा है।' इसके बाद इमोजी में उन्होंने हेलिकॉप्टर बनाते हुए खुद ही इसका जवाब भी दे दिया है। 
 


विज्ञापन
विज्ञापन
Hardik Pandya Starts IPL 2019 and copy MS Dhoni helicopter Shot, see video
hardik pandya - फोटो : file photo

बता दें 23 मार्च से आईपीएल शुरू होगी और इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप मिशन में उतरेगी। इस बार फैन्स को पांड्या से उम्मीद होगी कि उनका यह हेलिकॉप्टर शॉट आईपीएल के साथ-साथ वर्ल्ड कप में भी दिखाई दे।

विज्ञापन
Hardik Pandya Starts IPL 2019 and copy MS Dhoni helicopter Shot, see video
hardik pandya - फोटो : File

मालूम हो कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 और वन-डे सीरीज में पांड्या भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 के बाद वन-डे सीरीज में हार झेलनी पड़ी। कंगारुओं ने दिल्ली वन-डे में भारत को 35 रन से हारकर पांच मैचों की वन-डे सीरीज 3-2 से अपने नाम की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed