{"_id":"5803a88e4f1c1b4a2c290353","slug":"he-born-on-world-food-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Birthday Special: रनों और विकेटों का भूखा था दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Birthday Special: रनों और विकेटों का भूखा था दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 17 Oct 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
jaques kallis
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी जैक कैलिस आज 41 वर्ष के हो गए। यह एक संयोग ही है कि उनका जन्म 16 अक्टूबर यानी विश्व खाद्य दिवस के दिन हुआ लेकिन इस खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान पर रनों और विकेटों की ऐसी भूख थी जो आज तक खत्म नहीं हुई है। यह खिलाड़ी जब जब मैदान में उतरा इसने बल्ले और गेंद दोनों से अपनी टीम के लिए जीत हासिल करने की पुरजोर कोशिश की।
जैक कैलिस
- फोटो : getty
महान खिलाड़ी सचिन तेंडुलकर की श्रेणी के बल्लेबाज माने जाने वाले जैक कैलिस ने 166 टेस्ट और 328 वनडे मैच खेले।दिसंबर, 1995 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। कैलिस ने अपने बेमिसाल करियर में 166 टेस्ट मैचों 13,289 रन बनाए जिसमें 45 शतक और 58 अर्धशतक भी शामिल हैं। कैलिस के महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर (51) के बाद टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 45 शतक हैं।
Birthday Special: वर्ल्ड फूड डे के दिन पैदा हुआ लेकिन रनों और विकेटों का भूखा था यह खिलाड़ी
जैक कैलिस
- फोटो : getty
वनडे करियर की शुरुआत भी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ की थी। 9 जनवरी 1996 को करियर का पहला वनडे मुकाबला खेलने वाले कैलिस के नाम 11579 रन दर्ज हैं। इसमें 17 शतक और 86 अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: वर्ल्ड फूड डे के दिन पैदा हुआ लेकिन रनों और विकेटों का भूखा था यह खिलाड़ी
जैक कैलिस
- फोटो : getty
वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे पायदान पर हैं। कैलिस सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में सचिन तेंडुलकर, रिकी पोंटिंग और राहुल द्रविड़ से ही पीछे हैं। वह दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। उन्होंने 32.53 की औसत से 292 टेस्ट विकेट भी हासिल किए हैं।
विज्ञापन
Birthday Special: वर्ल्ड फूड डे के दिन पैदा हुआ लेकिन रनों और विकेटों का भूखा था यह खिलाड़ी
जैक कैलिस
- फोटो : getty
कैलिस की तुलना हमेशा महान क्रिकेटर गैरी सोबर्स से की जाती रही है और हाल ही में पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड ने कहा भी कहा था कि सचिन तेंदलकर के बाद अगर किसी खिलाड़ी की शानदार उपलब्धियां हैं तो वह कैलिस की ही हैं।कई बार यह भी कहा गया सचिन प्लस जहीर इज इक्वल टू वन जैक कैलिस।