पूर्व दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी जैक कैलिस आज 41 वर्ष के हो गए। यह एक संयोग ही है कि उनका जन्म 16 अक्टूबर यानी विश्व खाद्य दिवस के दिन हुआ लेकिन इस खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान पर रनों और विकेटों की ऐसी भूख थी जो आज तक खत्म नहीं हुई है। यह खिलाड़ी जब जब मैदान में उतरा इसने बल्ले और गेंद दोनों से अपनी टीम के लिए जीत हासिल करने की पुरजोर कोशिश की।
महान खिलाड़ी सचिन तेंडुलकर की श्रेणी के बल्लेबाज माने जाने वाले जैक कैलिस ने 166 टेस्ट और 328 वनडे मैच खेले।दिसंबर, 1995 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। कैलिस ने अपने बेमिसाल करियर में 166 टेस्ट मैचों 13,289 रन बनाए जिसमें 45 शतक और 58 अर्धशतक भी शामिल हैं। कैलिस के महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर (51) के बाद टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 45 शतक हैं।
Birthday Special: वर्ल्ड फूड डे के दिन पैदा हुआ लेकिन रनों और विकेटों का भूखा था यह खिलाड़ी
वनडे करियर की शुरुआत भी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ की थी। 9 जनवरी 1996 को करियर का पहला वनडे मुकाबला खेलने वाले कैलिस के नाम 11579 रन दर्ज हैं। इसमें 17 शतक और 86 अर्धशतक शामिल हैं।
Birthday Special: वर्ल्ड फूड डे के दिन पैदा हुआ लेकिन रनों और विकेटों का भूखा था यह खिलाड़ी
वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे पायदान पर हैं। कैलिस सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में सचिन तेंडुलकर, रिकी पोंटिंग और राहुल द्रविड़ से ही पीछे हैं। वह दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। उन्होंने 32.53 की औसत से 292 टेस्ट विकेट भी हासिल किए हैं।
Birthday Special: वर्ल्ड फूड डे के दिन पैदा हुआ लेकिन रनों और विकेटों का भूखा था यह खिलाड़ी
कैलिस की तुलना हमेशा महान क्रिकेटर गैरी सोबर्स से की जाती रही है और हाल ही में पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड ने कहा भी कहा था कि सचिन तेंदलकर के बाद अगर किसी खिलाड़ी की शानदार उपलब्धियां हैं तो वह कैलिस की ही हैं।कई बार यह भी कहा गया सचिन प्लस जहीर इज इक्वल टू वन जैक कैलिस।