फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवेंद्र बिशू ने पाकिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास, टेस्ट हुआ रोमांचक

Mon, 17 Oct 2016 07:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 17 Oct 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
1st Day Night Between Pakistan And West Indies To An Interesting End
वेस्ट इंडीज - फोटो : getty
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच गुलाबी गेंद से खेला जा रहा पहला डे/नाइट मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। वेस्टइंडीज को अंतिम दिन जीतने के लिए 251 रन की दरकार है जबकि पाकिस्तान को 8 विकेट चटकाने हैं। ऐसे में टेस्ट बेहद रोमांचक हो गया है और मैच का नतीजा आने की पूरी उम्मीद है। कैरेबियाई टीम ने चौथे दिन स्टंप्स तक दूसरी पारी में 31 ओवर में दो विकेट खोकर 95 रन बनाए।

देवेंद्र बिशू ने पाकिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास, टेस्ट हुआ रोमांचक

1st Day Night Between Pakistan And West Indies To An Interesting End
यासिर शाह - फोटो : getty
पाकिस्तान ने पहली पारी 579/3 के स्कोर पर घोषित की, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 357 रन के स्कोर पर सिमटी। लेग स्पिनर यासिर शाह ने 5 विकेट लिए और वह अश्विन को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में सबसे जल्दी 100 विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से दूसरे गेंदबाज बन गए।

देवेंद्र बिशू ने पाकिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास, टेस्ट हुआ रोमांचक

1st Day Night Between Pakistan And West Indies To An Interesting End
देवेंद्र बिशू - फोटो : getty
पाकिस्तान को पहली पारी के आधार पर 222 रन की विशाल बढ़त मिली। हालांकि पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन नहीं दिया। पाकिस्तान की दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के लेग स्पिनर देवेंद्र बिशु ने 8 विकेट चटकाकर टीम की टेस्ट मैच में वापसी करा दी। पाकिस्तान की दूसरी पारी महज 123 रन पर सिमट गई। देवेंद्र बिशु ने 49 रन देकर 8 विकेट लिए जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र बिशू ने पाकिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास, टेस्ट हुआ रोमांचक

1st Day Night Between Pakistan And West Indies To An Interesting End
मोहम्मद आमिर - फोटो : getty
वेस्टइंडीज को क्रिकेट इतिहास का दूसरा डे-नाइट टेस्ट जीतने के लिए 346 रन का लक्ष्य मिला। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक कैरीबियाई टीम ने दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। दोनों को मोहम्मद आमिर ने अपना शिकार बनाया। क्रैग ब्रैथवेट (6) लियोन जॉनसन (47) आमिर का शिकार बने।
विज्ञापन

देवेंद्र बिशू ने पाकिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास, टेस्ट हुआ रोमांचक

1st Day Night Between Pakistan And West Indies To An Interesting End
डैरेन ब्रावो - फोटो : getty
विंडीज के लिए डैरेन ब्रावो एक चौके व एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर क्रीज पर टिके हैं। उनके साथ मार्लोन सैमुअल्स 4 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ही देश अपने करियर का पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेल रहे हैं और अंतिम दिन दोनों के पास शानदार जीत दर्ज करने का मौका होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed