टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। शमी और हसीन जहां एक-दूसरे के बारे में लगातार नए खुलासे किए जा रहे हैं। शमी की पत्नी हसीन जहां ने 'अमर उजाला' से बातचीत में क्रिकेटर को लेकर एक अहम खुलासा किया है।
2 of 6
hasin jahan
- फोटो : self
हसीन जहां ने कहा कि शमी की हरकतें कम होने का नाम नहीं ले रही थीं। वह लगातार फोन पर लड़कियों से चैटिंग करते थे और मेरे साथ उनका बर्ताव बदलते जा रहा था। जहां ने साथ ही कहा कि मुंबई की एक लड़की के साथ शमी की चैटिंग पकड़ी थी। इस बात की जानकारी शमी के पिता को भी दी, जिन्होंने उसे फोन करके इस जोड़ी से दूर रहने को कहा।
हसीन ने आगे बताया, 'शमी को 17 फरवरी को कोलकाता आना था। लेकिन वह दुबई चला गया और लड़की से मिला। वह जनवरी से उससे मिलने की कोशिश कर रहा था। शमी से जब ऐतराज जताया, दोस्तों-वकील से फोन कराए तो उलटे बोला कि औरत की कोई औकात नहीं होती। इसके बाद मैंने उसकी करतूत फेसबुक पर डाल दी।'
4 of 6
mohammed shami and hasin jahan
हसीन जहां के मुताबिक हसीब (शमी का बड़ा भाई) के आने के बाद शमी की बची ईमानदारी भी मर गई। दिसंबर में सहसपुर ससुराल गई थी तो हसीब की असलियत मेरे सामने आ गई। इसकी शिकायत मैंने शमी से की थी। मैंने शमी से कहा था कि अब हसीब खेती नहीं कराएगा, मैं कराऊंगी। मेरी बेबो (शमी की बच्ची) को शमी की ओर से दिए मेंटेनेंस से परवरिश नहीं होती। बच्चों की परवरिश तहजीब और सोसाइटी से होती है।'
हसीन ने अपनी पहली शादी के बारे में खुलासा करते हुए कहा, 'पहले शौहर को लेकर कोर्ट में चल रहे मामले में वह (शमी) मेरे साथ कई बार कोर्ट गया। शमी को पहली शादी के बारे में पूरी जानकारी थी। मैरेज सर्टिफिकेट में शमी और रजिस्ट्रार के कहने पर बैचलर में टिक किया था।'