{"_id":"5c3d8bf5bdec22734d6c152b","slug":"hardik-pandya-loses-khar-gymkhana-membership-after-controversial-statement-in-koffee-with-karan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हार्दिक पांड्या की ब्रांड वेल्यू को एक और झटका, प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स क्लब ने छीनी सदस्यता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार्दिक पांड्या की ब्रांड वेल्यू को एक और झटका, प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स क्लब ने छीनी सदस्यता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
hardik pandya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की परेशानियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। कॉफी विद करण शो में महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया। अब मुंबई के प्रतिष्ठित खार जिमखाना क्लब ने उनकी सदस्यता को रद्द कर दिया है।
2 of 5
हार्दिक पांड्या
क्लब के संयुक्त सचिव गौरव कपाड़िया ने कहा, 'खार जिमखाना क्लब राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानजनक रूप से क्लब की सदस्यता देता है, लेकिन हार्दिक पंड्या को लेकर हाल में हुए विवाद के बाद हमने एकमत से उनकी सदस्यता को रद्द करने का फैसला किया है।'
3 of 5
pandya kl rahul
कपाड़िया ने कहा कि क्लब का ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट है। इसमें करीब 4000 सदस्य हैं। इस दौरान क्लब की कई महिला सदस्यों ने पांड्या के खिलाफ कार्रवाई करने का मुद्दा उठाया, जिसके चलते मैनेजिंग कमिटी ने एकमत होकर हार्दिक पंड्या से सदस्यता छीनने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
hardik pandya
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक कॉरपोरेट कंपनी ने भी हार्दिक पंड्या के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर लिया है। इससे पहले यह विवाद बढ़ता देख रेजर जिलेट माक3 ने पांड्या से ब्रांड प्रमोशन न कराने का फैसला किया था। उनके प्रवक्ता ने कहा था, 'पांड्या का हालिया कमेंट से कंपनी का कोई जुड़ाव नहीं है।'
विज्ञापन
5 of 5
kl rahul hardik pandya
इसके अलावा राहुल जर्मन स्पोर्ट्सवियर ब्रैंड पूमा और फिटनेस स्टार्टअप क्योरफिट के विज्ञापन करते हैं। दोनों से जुड़ी बाकी ब्रैंड्स ने अबतक कोई कार्रवाई नहीं की है, लेकिन आनेवाले वक्त में इनका भी ऐक्शन दिख सकता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।