{"_id":"5c3d8a1fbdec22738b6ad4ee","slug":"female-scientist-deasy-tuwo-eaten-alive-by-17ft-long-crocodile-merry-in-indonesia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"17 फीट लंबे मगरमच्छ को मांस खिलाने गई थी महिला, खुद ही हो गई शिकार, ऐसी हालत में मिली लाश","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
17 फीट लंबे मगरमच्छ को मांस खिलाने गई थी महिला, खुद ही हो गई शिकार, ऐसी हालत में मिली लाश
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Crocodile
- फोटो : Daily Mail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडोनेशिया के नॉर्थ सुलावेसी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला 17 फीट लंबे मगरमच्छ को मांस खिलाने गई थी, लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि वो खुद ही मगरमच्छ की शिकार हो गई। दूसरे दिन उसके शरीर का एक हिस्सा मगरमच्छ के मुंह में मिला, तब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ।
2 of 6
Deasy Tuwo
- फोटो : Daily Mail
महिला पेशे से एक वैज्ञानिक थी और वो इंडोनेशियन रिसर्च फैसिलिटी में काम करती थी। दरअसल, 44 वर्षीय डेजी तुवा लैब में एक बड़े मगरमच्छ को खाना खिलाने गई थी, लेकिन उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। दूसरे दिन सुबह जब रिसर्च फैसिलिटी के कर्मचारी ने मगरमच्छ को देखा तो वो हैरान रह गया। महिला वैज्ञानिक के शरीर का एक हिस्सा उसके मुंह में था, जबकि बाकी के बॉडी पार्ट्स पानी में तैर रहे थे।
3 of 6
Crocodile
- फोटो : Daily Mail
बाद में वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम और पुलिस को मौके पर बुलाया गया। रेस्क्यू टीम ने बड़ी मुश्किल से मगरमच्छ को पूल से बाहर निकाला और उसके पेट का मेडिकल टेस्ट कराया, जिसमें इस बात की पुष्टि हो गई कि मगरमच्छ ने ही महिला वैज्ञानिक को अपना शिकार बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Crocodile
- फोटो : Daily Mail
हैरान करने वाली बात तो ये है कि वो मगरमच्छ जिस पूल में था, उसकी दीवार 8 फीट ऊंची थी। ऐसे में ये सोचने वाली बात है कि उसने महिला को अपना शिकार कैसे बनाया होगा। हालांकि रिसर्च सेंटर के अधिकारियों का कहना है कि मगरमच्छ ने उतनी ऊंची दीवार तक छलांग लगाकर महिला को अपना निवाला बनाया होगा। लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि उसने महिला को पूल में कैसे गिराया होगा या फिर वो खुद ही पूल में गिर गई।
विज्ञापन
5 of 6
Crocodile
- फोटो : Daily Mail
बताया जा रहा है कि वो मगरमच्छ पहले भी दूसरे मगरमच्छों पर हमला कर चुका है, लेकिन किसी इंसान पर हमला कर उसे अपना निवाला बनाने का यह पहला मामला है। महिला वैज्ञानिक की डेडबॉडी काफी खराब हालत में पूल में मिली थी, जिसे बाद में बाहर निकाला गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।