फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांड्या-राहुल को लेकर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- अब भी रोल मॉडल बन सकते हैं

Sun, 27 Jan 2019 08:30 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Sun, 27 Jan 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
Hardik Pandya, KL Rahul Can Certainly Be Role Models: Rahul Dravid

पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को लेकर बड़ा बयान दिया है। 'द वॉल' के नाम से मशहूर द्रविड़ ने कहा कि, 'हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल ने अपनी क्षमता के हिसाब से अभी हासिल नहीं किया है और दोनों ही क्रिकेटर रोल मॉडल बन सकते हैं। 

Hardik Pandya, KL Rahul Can Certainly Be Role Models: Rahul Dravid

द्रविड़ ने वेबसाइट क्रिकइंफो को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'मुझे खुशी है कि दोनों का निलंबन हटा दिया गया। इस मामले में जांच भी पूरी होनी चाहिए।' उन्होंने कहा, 'पांड्या और राहुल ने अपनी गलती पहले ही स्वीकार कर ली थी। सार्वजनिक तौर पर भी उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ा। अब आगे बढ़ने का समय है।' 

Hardik Pandya, KL Rahul Can Certainly Be Role Models: Rahul Dravid

इंडिया ए और भारतीय अंडर-19 टीम के कोच द्रविड़ ने कहा, 'मैंने उस वीडियो के कुछ क्लिप देखे। साफ तौर पर जब आप भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं तो आपको अपने विचारों को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है क्योंकि आपकी राय कई लोगों को सही नहीं लग सकती। खिलाड़ी और सामाजिक हस्तियां गलती कर सकते हैं। यही सीखने और बढ़ने का हिस्सा होता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hardik Pandya, KL Rahul Can Certainly Be Role Models: Rahul Dravid

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, 'मैंने कई स्तर पर दोनों को कोचिंग दी है। मुझे लगता है कि वह इंटरव्यू (कॉफी विद करन) उनकी छवि को सही तरह दिखाता है। उम्मीद करता हूं कि वे दोनों ही इससे सीखेंगे और मजबूती के साथ वापसी करेंगे।'

विज्ञापन
Hardik Pandya, KL Rahul Can Certainly Be Role Models: Rahul Dravid

उन्होंने कहा, 'आज के दौर में सोशल मीडिया काफी कुछ भूमिका अदा करती है। इसके दोनों ही रूप हैं। जब आप ज्यादा सफलता हासिल करते हो तो चमकते हो लेकिन जब बुरा दौर आता है तो आलोचना भी झेलनी पड़ती है। युवाओं को इसे बेहतर तरीके से समझना चाहिए।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed