{"_id":"589b48624f1c1bc05537a2e8","slug":"hardik-pandya-is-future-of-indian-cricket-says-anil-kumble","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोच कुंबले ने इस खिलाड़ी को बताया भारतीय क्रिकेट का भविष्य!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोच कुंबले ने इस खिलाड़ी को बताया भारतीय क्रिकेट का भविष्य!
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 09 Feb 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
अनिल कुंबले और विराट कोहली
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल कुंबले और विराट कोहली की जोड़ी भारतीय क्रिकेट का कायाकल्प करने में जुटे हैं। इस प्रक्रिया में दोनों ही नए युवा खिलाड़ियों को टीम में चुनाव कर रहे हैं और उन्हें मैच खेलने का मौका भी दे रहे हैं।
कोच कुंबले ने इस खिलाड़ी को बताया टेस्ट क्रिकेट का भविष्य!
हार्दिक पांड्या
- फोटो : espncricinfo
ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं हार्दिक पांड्या। पांड्या ने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया में टी-20 इंटरनेशनल में पदार्पण किया था। इसके बाद उन्हें पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला वनडे में वनडे क्रिकेट खेलने का मौका मिला। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्हें टीम में शामिल किया गया लेकिन वह एक भी टेस्ट मैच नहीं खेल पाए।
कोच कुंबले ने इस खिलाड़ी को बताया टेस्ट क्रिकेट का भविष्य!
हार्दिक पांड्या
- फोटो : getty
उनके खेल में हुए सुधार से कोच अनिल कुंबले बेहद खुश हैं। 23 वर्षीय पांड्या पिछली कुछ सीरीज से लगातार भारतीय टीम के साथ रहे हैं। उन्हें अभी टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला है लेकिन मंगलवार को हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले कुंबले ने पांड्या को भविष्य का टेस्ट क्रिकेटर बताते हुए कहा, पांड्या को हम टीम में इसलिए साथ रख रहे हैं क्योंकि उनमें टेस्ट क्रिकेट में भी ऑलराउंडर की भूमिका अदा करने की काबीलियत है। यह कम ही देखा जाता है कि कोई खिलाड़ी 140 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी भी कर सके और मध्यम क्रम में अच्छी बल्लेबाजी भी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोच कुंबले ने इस खिलाड़ी को बताया टेस्ट क्रिकेट का भविष्य!
बांग्लादेश
- फोटो : getty
कुंबले ने कहा कि टीम का संतुलन ठीक बनाए रखने के लिए पांड्या को टीम में शामिल करना अहम है। बांग्लादेश के हालिया प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कुंबले ने कहा कि बांग्लादेश ने पिछले महीने न्यूजीलैंड दौरे पर बेहतरीन प्रदर्शन किया, भले ही परिणाम उनके पक्ष में नहीं गए लेकिन उनके पास कुछ बेहतरीन ऑलराउंडर हैं जिनकी बदौलत वह भारत को अच्छी चुनौती दे सकते हैं।
विज्ञापन
कोच कुंबले ने इस खिलाड़ी को बताया टेस्ट क्रिकेट का भविष्य!
लोकेश राहुल
- फोटो : espncricinfo
टीम इंडिया की ओपनिंग बल्लेबाजी को लेकर कुंबले ने कहा कि सलामी बल्लेबाजी को लेकर अब कोई चिंता नहीं है। मुरली विजय और लोकेश राहुल ने पिछली सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हमें एक वैकल्पिक ओपनर की आवश्यक्ता होगी। इस कमी को अभिनव मुकुंद पूरा करेंगे। कुंबले ने इंग्लैंड के खिलाफ मिली शानदार जीत की लय को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली चार मैचों की श्रृंखला तक कायम रखने की बात कही।