{"_id":"5c59c402bdec2208b000f80f","slug":"harbhajan-singh-wants-india-to-include-ravindra-jadeja-in-icc-world-cup-squad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरभजन की सिफारिश, बोले- विश्व कप टीम में यह हरफनमौला खिलाड़ी खास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हरभजन की सिफारिश, बोले- विश्व कप टीम में यह हरफनमौला खिलाड़ी खास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 06 Feb 2019 07:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
harbhajan singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को लगता है कि रविंद्र जडेजा के हरफनमौला कौशल के कारण विश्व कप की टीम में उनके पास जगह बनाने का मौका होगा, लेकिन सिर्फ अंगुली के स्पिनर के तौर पर टीम में बने रहने के लिए उन्हें सुधार करना होगा।
2 of 5
जडेजा
कलाई के स्पिनरों कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल पिछले 18 महीने में छोटे प्रारूप (एकदिवसीय और टी20) में भारत के शीर्ष स्पिनर बन गए हैं जबकि जडेजा और अश्विन के लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल हो गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जडेजा को अंतिम एकादश में मौका नहीं मिला लेकिन भारत के लिए तीन वनडे विश्व कप खेलने वाले हरभजन का मानना है कि वह विश्व कप की टीम में जगह बना सकते हैं।
3 of 5
ravi jadeja
हरभजन ने कहा, अगर आपको याद हो, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में ब्रिटेन में मौसम गर्म और उमस भरा था। इसलिए इस बार भी वैसा मौसम हुआ तो जडेजा का इस्तेमाल एक पैकेज की तरह किया जा सकता है। अगर विरोधी टीम में पांच या छह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं तो उन्हें टीम में रखा जा सकता है। वह छठे नंबर पर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं जबकि हार्दिक पंड्या सातवें नंबर पर। वह टीम के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हरभजन सिंह
- फोटो : file photo
अपने जमाने के सबसे शानदार ऑफ स्पिनर माने जाने वाले हरभजन सिंह ने माना कि कलाई के स्पिनरों के मुकाबले अंगुली के स्पिनरों के तरकश में कम तीर होते हैं। 38 साल के इस गेंदबाज ने कहा, 'कलाई के स्पिनर केपास तीन विकल्प होते है। लेग स्पिन, गुगली और फ्लिपर। अगर आप टॉप स्पिनर हैं तो आपके पास चार विकल्प होंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
रविंद्र जडेजा और विराट कोहली
उन्होंने कहा, ‘ऑफ स्पिनर की बात करें तो अगर आपके पास दमदार दूसरा का विकल्प नहीं है तो अच्छा बल्लेबाज आपकी गेंदबाजी का अंदाजा लगा लेगा और बड़े शॉट खेल सकता है। नाथन लियोन क्लासिकल ऑफ स्पिनर है और वह एकदिवसीय में संघर्ष करते दिखे।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।