{"_id":"5b69833a4f1c1bb8538b756c","slug":"former-kiwi-player-scott-styris-think-hardik-pandya-can-be-the-next-kapil-dev","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विदेशी दिग्गजों ने हार्दिक पांड्या को चढ़ाया, अपनी नजर में अगला कपिल देव बनाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विदेशी दिग्गजों ने हार्दिक पांड्या को चढ़ाया, अपनी नजर में अगला कपिल देव बनाया
Tue, 07 Aug 2018 05:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 07 Aug 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kapil hardik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्कॉट स्टाइरिस का मानना है कि टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भारतीय क्रिकेट टीम के अगले कपिल देव बन सकते हैं, लेकिन इस समय वह उनके आसपास भी नहीं हैं। आइए जानते हैं हार्दिक के बारे में स्टाइरिस का और क्या मानना हैः
2 of 5
स्कॉ स्टाइरिस
'टाइम्स ऑफ इंडिया' से बातचीत में स्टाइरिस ने कहा, 'एजबेस्टन टेस्ट में सबको यह लग रहा था कि पांड्या मैच जिता सकते हैं। वह अपने हिसाब से मैच को जिताने की पूरी कोशिश भी कर रहे थे और पिच पर डटकर उन्होंने 31 रन का पारी भी खेली। फिलहाल, मैं उन्हें सारे मैचों में अच्छा योगदान करते देख रहा हूं, जिस तरह स्टोक्स कर रहे हैं। यदि वह इस समय थोड़ा खुद पर ध्यान दे तो वह स्टोक्स की तरह अगला मैच विनर हो सकते हैं।'
3 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : file photo
स्टाइरिस के मुताबिक, उन्होंने आईपीएल के दौरान पांड्या को काफी नजदीक से खेलते हुए देखा है और उन्हें विश्वास हैं कि पांड्या के पास गजब का पोटेंशियल हैं और यह उनके पास सही समय है अपने पोटेंशियल को साबित करने का।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : file photo
स्टाइरिस ने आगे कहा, 'मैनें पांड्या को नजदीक से खेलते हुए देखा है और मुझे पता है कि वो कितना अच्छा बन सकते हैं। टीम इंडिया ने अभी उनकी क्षमता को थोड़ा ही कुरेदा है। वह इस देश के अगले कपिल देव बन सकते हैं। फिलहाल, पांड्या उनके आसपास भी नहीं हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : file photo
बता दें कि इंगलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 31 रन से हार का सामना करना पड़ा था। एक समय ऐसा लग रहा था कि पांड्या मैच को जिता सकते हैं, लेकिन दूसरे छोर के बल्लेबाज जल्दी-जल्दी आउट होते चले गए और टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचकर भी हार का सामना करना पड़ा। पांड्या ने दूसी पारी में विकेट पर डटकर 31 रन बनाए, जबकि पहली पारी में उन्होंने 22 रन बनाए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।