क्रिकेट चुस्ती और फूर्ती का खेल का है और आज के दौर में फिटनेस को क्रिकेट में बेहद ही अहम माना जाता है। भारतीय टीम को देखें तो कप्तान कोहली ने फिटनेस की मिसाल पेश की है। बीसीसीआई यो-यो टेस्ट कराती है, इसमें पास होने के बाद ही किसी भी खिलाड़ी को टीम इंडिया में जगह मिलती है। इसमें युवराज सिंह और सुरेश रैना जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी असफल हुए हैं, लेकिन क्रिकेट में एक दौर ऐसा भी था जब अधिक वजन वाले खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से पूरे विश्व में नाम कमाया। आइए जानते हैं ऐसे ही चार महान खिलाड़ियों के बारे में।
ये हैं चार भारी भरकम क्रिकेटर, जो शायद ही आज के समय में टीम में बना पाते जगह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजमाम-उल-हक
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी इंजमाम-उल-हक का करियर भारी भरकम शरीर के बावजूद भी काफी शानदार रहा। उन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट के करियर में 120 मैच खेले और 49.60 के औसत से 8830 रन बनाए। वहीं एकदिवसीय मैच में भी इंजमाम का प्रदर्शन शानदार रहा। दाएं हाथ के इस दिग्गज बल्लेबाज ने वन-डे क्रिकेट में 378 मैचों में 39.52 के औसत से 11739 रन बनाए हैं।
अर्जुना रणतुंगा
श्रीलंका को विश्व कप दिलाने वाले कप्तान अर्जुना रणतुंगा भी भारी भरकम शरीर वाले खिलाड़ी थे। रणतुंगा ने अपने करियर की शुरुआत 1982 में की थी। अर्जुन रणतुंगा ने अपना पहला वन-डे मैच 14 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। रणतुंगा ने 269 एकदिवसीय मैचों में 35.84 के औसत से 7456 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 93 मैचों में 35.69 की औसत से 5105 रन स्कोर किए हैं। आज के फिटनेस पैमाने पर शायद ही रणतुंगा खरे उतरते।
शेन वॉर्न
विश्व में अपनी स्पिन गेंदबाजी से बल्लेबाजों में खौफ पैदा करने वाले दिग्गज शेन वॉर्न ने 22 साल की उम्र में एक गोल-मटोल खिलाड़ी के रूप में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। अपने टेस्ट क्रिकेट के करियर में वॉर्न ने 708 विकेट चटकाए। इसमें उन्होंने कुल 37 बार पारी में पांच या इससे ज्यादा विकेट झटके हैं। वन-डे क्रिकेट में भी इनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। इन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में 293 विकेट लिए।
डेविड बून
हैवी वेट शरीर वाले ऑस्ट्रेलिया के डेविड बून ने अपने करियर की शुरुआत 1984 में की थी। बून जल्द ही ऑस्ट्रेलियाई टीम की टेस्ट और वन-डे टीम में अपनी जगह पक्की कर ली। डेविड बून ने टेस्ट में बल्लेबाजी करते हुए 107 मैचों में 43.65 के औसत से 7422 रन बनाए हैं। इसके अलावा उनके नाम 181 एकदिवसीय मैच में 37.04 के औसत से 5964 रन दर्ज हैं।