फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान को 14 साल बाद मिला सईद अनवर का उत्तराधिकारी

Mon, 19 Jun 2017 02:40 AM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान Updated Mon, 19 Jun 2017 02:40 AM IST
विज्ञापन
 Fakhar Zaman: Pakistan finds Saeed Anwar's Sucssesor after 14 year long wait
फखर जमान - फोटो : ICC

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत के खिलाफ शानदार शतक जड़ने वाले फखर जमान के रूप में पाकिस्तानी क्रिकेट को एक नया सितारा मिल गया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज फखर जमान जिस शानदार और निडर तरीके से बल्लेबाजी करते हैं तो उनमें खेल प्रमियों को पाकिस्तान के पूर्व ओपनर सईद अनवर की झलक नजर आती है। जिस तरह भारतीय गेंदबाज सईद अनवर के आगे असहाय नजर आते थे कुछ वैसा ही नजारा 14 साल बाद एक बार फिर दिखाई दे रहा है। 

पाकिस्तान को 14 साल बाद मिला सईद अनवर का उत्तराधिकारी

 Fakhar Zaman: Pakistan finds Saeed Anwar's Sucssesor after 14 year long wait
फखर जमान - फोटो : ICC

चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले फखर जमान ने भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले में जिस शानदार अंदाज में बल्लेबाजी की और शतक जड़ा। जमान ने 106 गेंद में 114 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 3 छक्के जड़े। हालांकि वह भाग्यशाली रहे चौथे ओवर में वह बुमराह की गेंद पर विकेटकीपर धोनी को कैच दे बैठे। लेकिन तीसरे अंपायर ने गेंद को नो बॉल करार दिया और फखर को जीवनदान मिल गया। इसके बाद उन्होंने गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और धुआंधार शतक जड़ डाला। 

पाकिस्तान को 14 साल बाद मिला सईद अनवर का उत्तराधिकारी

 Fakhar Zaman: Pakistan finds Saeed Anwar's Sucssesor after 14 year long wait
फखर जमान - फोटो : ICC
पाकिस्तान नेवी के लिए क्रिकेट खेलने वाले फखर जमान ने चैंपियंस ट्रॉफी में खेले 4 मैचों की चार पारियों में 63 की औसत और 116 के स्ट्राइकरेट से 252 रन बनाए। इसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल है। फखर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में 31 रन की पारी खेली। इसके बाद श्रीलंका, इंग्लैंड और भारत के खिलाफ 50, 57 और 114 रन की शानदार पारियां खेलीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान को 14 साल बाद मिला सईद अनवर का उत्तराधिकारी

 Fakhar Zaman: Pakistan finds Saeed Anwar's Sucssesor after 14 year long wait
फखर जमान - फोटो : ICC

मैच के बाद पाकिस्तानी कोच और कप्तान ने फखर की तारीफ में कसीदे पढ़े लेकिन विराट कोहली ने भी उनकी तारीफ की और कहा, जब जमान जैसे खिलाड़ी अनकनवेंशनल रूप से खेलते हैं। ऐसे खिलाड़ियों का बल्ला एक बार चलने लगता है तो उसे रोक पाना मुश्किल होता है। उसके अस्सी प्रतिशत शॉट्स खतरे मोल लेने वाले थे। इन सभी शॉट्स से रन भी आ रहे थे ऐसे में एक कप्तान और गेंदबाज के रूप में आप सिर्फ सही जगह गेंदबाजी कर सकते हैं।  

विज्ञापन

पाकिस्तान को 14 साल बाद मिला सईद अनवर का उत्तराधिकारी

 Fakhar Zaman: Pakistan finds Saeed Anwar's Sucssesor after 14 year long wait
फखर जमान - फोटो : ICC

फखर जमान की प्रतिभा को न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान बैंडम मैकुलम ने पहचाना था। फखर अपनी सफलता का श्रेय मैकुलम को देते हैं। फखर कहते हैं कि उनकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर कलंदर के लिए ब्रैंडन मैकुलम के साथ बल्लेबाजी करने से आया। फखर ने कहा, जब मैं उनसे पहली बार मिला तब उन्होंने मुझे बल्लेबाजी करते देखा और कहा, तुम हमारे लिए सभी मैच खेलोगे लेकिन तुम्हें इसी तरह की क्रिकेट खेलनी होगी। फखर ने कहा, मैंने उनसे बहुत सीखा। मेरे पदार्पण के बाद वो मुझसे मिले और उन्होंने मुझसे बहुत से सुझाव दिए जो मेरे लिए काम कर रही हैं। ब्रैंडम जैसे कप्तान के साथ टीम में खेलना अच्छा अनुभव है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed