इंग्लैंड को वर्ल्ड कप में एतिहासिक जीत दिलाने वाले टीम के कप्तान ने फिर से अपने बल्ले से जलवा बिखेरा है। एशेज से अलग इयोन मोर्गन फिलहाल टी-20 लीग में खेल रहे हैं। इंग्लैंड की लीग टी-20 ब्लास्ट में मोर्गन मिडिलसेक्स की तरफ से खेल रहे हैं।
2 of 5
इयोन मोर्गन
- फोटो : social media
शुक्रवार को टी-20 ब्लास्ट के एक मैच में मोर्गन ने समरसेट के खिलाफ मिडिलसेक्स की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने टीम की रिकॉर्ड जीत में मात्र 29 गेंदों में 83 रन बनाए।
3 of 5
मोर्गन
- फोटो : social media
समरसेट द्वारा दिए गए विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए मिडिलसेक्स ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की। इससे पहले ससेक्स ने 2014 में एसेक्स को हराने के लिए दूसरी पारी में 226 रन बनाए थे।
मैच में समरसैट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 226 रन बनाए। कप्तान टॉम एबैल ने 47 गेंदों में 214.8 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 101 रनों की पारी खेली। इसमें 13 चौके और तीन छक्के शामिल थे।
4 of 5
इयोन मोर्गन
- फोटो : social media
इसके बाद विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिडिलसेक्स की टीम ने नौ ओवरों में अपने टॉप के तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद मोर्गन और डिविलियर्स ने टीम के लिए पारी को संभाला और रिकॉर्ड जीत दिलाई दी। मोर्गन ने अपनी पारी में 5 चौके और 8 छक्के लगाए। मिडिलसेक्स ने 3 ओवर और छह विकेट शेष रहते यह विशाल लक्ष्य हासिल कर लिया।
5 of 5
इंग्लैंड कप्तान इयॉन मॉर्गन
- फोटो : twitter
इयोन मोर्गन ने जॉर्ज स्कॉट के साथ मिलकर 40 गेंदों में 99 रन की साझेदारी की और अपनी टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाने में कामयाब रहे।