फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvWI: टी-20 में विंडीज के आगे फिसड्डी रही है टीम इंडिया, बेहद खराब है रिकॉर्ड

Sat, 03 Nov 2018 05:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Nov 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
INDvWI: face to face challenge in t-20 format of both teams

टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप फिर वन-डे में 3-1 से सीरीज जीत के बाद अब टी-20 श्रृंखला में भी भारतीय टीम वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करना चाहेगी। मगर रविवार से शुरू हो रही इस फटाफट क्रिकेट की सीरीज में भारत को कैरेबियाई टीम की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।

INDvWI: face to face challenge in t-20 format of both teams

इंटरनेशनल क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में वेस्टइंडीज का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड बेहतर रहा हैं। इनके बीच हुए 8 टी-20 मैचों में से वेस्टइंडीज ने 5 तथा भारत ने दो मैच जीते, इनका एक मैच बेनतीजा रहा।



 

INDvWI: face to face challenge in t-20 format of both teams

भारत कभी भी वेस्टइंडीज को टी-20 में अपने घर में हरा नहीं पाया है। इनके बीच हिंदुस्तानी सरजमीं पर अब तक मात्र 1 टी-20 मैच खेला गया। 2016 टी-20 विश्व कप के इस सेमीफाइनल मुकाबले में विंडीज भारत को 7 विकेट से रौंदकर टूर्नामेंट से बाहर करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। फिर इंग्लैंड को पटकते हुए विश्व करप अपने नाम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvWI: face to face challenge in t-20 format of both teams

भारतीय क्रिकेटर्स को टी-20 फॉर्मेट में भले ही महारत हासिल हो, लेकिन वह इस फॉर्मेट में वेस्टइंडीज को पिछले चार साल में हरा नहीं पाया है। भारत ने पिछली बार वेस्टइंडीज को 23 मार्च 2014 को ढाका में 7 विकेट से हराया था। इसके बाद इनके बीच हुए चार मैचों में से तीन मैचों में कैरेबियाई खिलाड़ियों ने बाजी मारी जबकि एक मैच बेनतीजा रहा।

विज्ञापन
INDvWI: face to face challenge in t-20 format of both teams

टीम इंडिया को इस सीरीज में अपने दो प्रमुख खिलाड़ियों विराट कोहली और एमएस धोनी की कमी खलेगी। हालांकि पिछले कुछ सीरीज की बात करें तो भारतीय टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है। विंडीज से 2016 में टी-20 विश्व कप गंवाने के बाद खेली 12 सीरीज में उन सभी सात श्रृंखलाओं पर कब्जा जमाया है, जहां कम से कम तीन मैच खेले गए हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed