फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंग्लैंड के वो 3 शानदार मैच, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में माने जाते हैं यादगार

Mon, 30 Jul 2018 06:31 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 30 Jul 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
England will reach a grand Test milestone of 1,000 Test matches against india
england cricket team

इंग्लैंड एक अगस्त से टीम इंडिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। तीन मैचों की वन-डे में सीरीज में टीम इंडिया को 2-1 से मात देने के बाद खुशी से लबरेज इंग्लिश टीम टेस्ट में जीत के इरादे से उतरेगी। दोनों टीमों के बीच पहला मैच एजबेस्टन में खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम जब पहला मुकाबला खेलने उतरेगी तो उसके अंदर एक अलग तरह की खुशी होगी। यह इसलिए क्योंकि वह अपना 1,000वां खेलेगी। दोनों टीमों के लिए पहला मुकाबला अहम माना जा रहा है। खासकर इंग्लैंड के लिए और भी। टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले, आइए जानते हैं, इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास के वो 3 मुकाबले...






 

England will reach a grand Test milestone of 1,000 Test matches against india
England Team

गौरतलब है कि इंग्लैंड की टीम तब से लेकर अब तक 999 टेस्ट खेल चुकी है। पहला मुकाबला इंग्लैंड ने 1877 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। तब से अब तक इंग्लैंड ने 999 मुकाबले में से 357 जीते, 297 हारे और 345 ड्रॉ रहा। सबसे ज्यादा टेस्ट मैच इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड ने 346 मैच खेले हैं, जिनमें 108 जीते, 94 ड्रॉ रहा, जबकि 144 में हार मिली थी।


 

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1981

England will reach a grand Test milestone of 1,000 Test matches against india
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

इंग्लैंड ने साल 1981 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए चौथे टेस्ट मैच में कंगारू टीम को 29 रन से हराया था। इस बेहद रोमांचक मुकाबले में इंग्लिश टीम को  शानदार जीत मिली थी। दरअसल, 151 रन का चेज करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 4 विकेट पर 105 था, तभी इंग्लिश गेंदबाज इयान बॉथम ने पहली पारी में 1 और दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर इंग्लैंड को शानदार जीत दिलाई थी। इस मुकाबले में बॉथम को मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1982

England will reach a grand Test milestone of 1,000 Test matches against india
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया एशेज सीरीज का पहले टेस्ट काफी रोमाचक था। साल 1982 में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया था।  कंगारू टीम पहली पारी में 63 और दूसरी पारी में 122  रन पर ऑलआउट हो गई थी। इंग्लैंड को जीत के लिए 85 रन की दरकार थी। इंग्लैंड का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 51 था, लेकिन इसके कुछ ही देर बाद इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में 77 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से फ्रेडेरिक स्पोफ्रोर्थ ने 7 विकेट लेकर कंगारू टीम को बेहतरीन जीत दिलाई थी। इंग्लैंड की पहली पारी 101 पर ऑलआउट हुई थी।

 

विज्ञापन

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2005

England will reach a grand Test milestone of 1,000 Test matches against india
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

साल 2005 में एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 2 रन से हराया था। यह मुकाबला पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के खाते में जा रही रही थी, लेकिन जीत इंग्लैंड को मिली। इंग्लैंड ने हली पारी में 407 और दूसरी पारी में 182 रन बनाए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 308 और दूसरी पारी में 279 रन रन का स्कोर खड़ा किया। इस रोमांचक मुकाबले में एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था। उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed