इंग्लैंड के बल्लेबाजी कोच जोनाथन ट्रॉट ने बुधवार को कहा कि उन्होंने भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में सफलता हासिल करने के लिए एक खास योजना बनाई है। ट्रॉट ने कहा कि मेहमान टीम के लिए पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करना और स्पिनरों का डटकर सामना करना अहम होगा।
2 of 4
जोनाथन ट्रॉट
- फोटो : social media
इंग्लैंड के ट्रेनिंग सत्र के बाद ट्रॉट ने मीडिया से बात की और उनसे पूछा गया कि शुक्रवार से यहां सीरीज के शुरुआती मैच से पहले खिलाड़ियों को क्या संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा, 'यह हर खिलाड़ी के लिए अलग है। कुछ के लिए यह भारत का पहला दौरा है और कुछ यहां पहले कई बार आ चुके हैं।'
3 of 4
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : social media
उन्होंने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'अलग खिलाड़ी, अलग संदेश, लेकिन भारत में खेलने की मूल बातें एक समान ही हैं। शुरू में पहली पारी में ज्यादा रन बनाओ जैसे दुनिया में कहीं और करते हो लेकिन भारत में यह बहुत, बहुत महत्वपूर्ण है।'
4 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : social media
उन्होंने कहा, 'हमने देखा कि उनके तेज गेंदबाजी आक्रमण ने ऑस्ट्रेलिया में सचमुच बेहतरीन काम किया। वे प्रतिभाशाली हैं, गेंद के साथ हरफनमौला हैं। इन दिनों हर किसी के पास काफी तेज रफ्तार है। इसलिए दोनों आक्रमण (स्पिन और तेज गेंदबाजी) के खिलाफ तैयारी करना महत्वपूर्ण है।'