{"_id":"601abc0136cb731340403244","slug":"michael-vaughan-says-rishabh-pant-is-up-there-with-ben-stokes-as-most-enjoyable-cricketers-to-watch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वॉन ने पंत को बताया '11 साल का बच्चा', कहा- विरोधियों की बखिया उधेड़ने में माहिर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वॉन ने पंत को बताया '11 साल का बच्चा', कहा- विरोधियों की बखिया उधेड़ने में माहिर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 03 Feb 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
माइकल वॉन और ऋषभ पंत
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि भारत के ऋषभ पंत में वीरेंद्र सहवाग की तरह विरोधी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने की क्षमता है। वॉन ने आगे कहा कि अगर वह इसी फॉर्म में खेलता रहा तो विरोधी टीमों के लिए बड़ी चुनौतियां पेश करेगा।
2 of 4
माइकल वॉन
- फोटो : सोशल मीडिया
वॉन ने स्काय स्पोटर्स से कहा, 'वह बेन स्टोक्स के साथ सबसे ज्यादा मनोरंजक क्रिकेटरों में से है। वह बल्लेबाजी करता है तो मैं जरूर देखता हूं।' उन्होंने कहा, 'वह 11 साल के बच्चे की तरह इसी उत्साह और ऊर्जा के साथ खेलता रहा तो विरोधी टीमों के लिए बड़ी चुनौतियां पेश करेगा।'
3 of 4
ऋषभ पंत
- फोटो : ट्विटर @BCCI
उन्होंने कहा, सहवाग विरोधी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ देता था और पंत में भी वही क्षमता है। वह गलतियां करेगा और कम स्कोर पर भी आउट हो जाएगा लेकिन मैच भी जिताएगा।' बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में पिछले महीने भारत की ऐतिहासिक जीत के शिल्पकारों में से एक पंत को मंगलवार को आईसीसी ने महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामांकित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ऋषभ पंत
- फोटो : ट्विटर @ICC
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पंत की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ हुई। उन्होंने इस दौरे पर 91 और नाबाद 89 रनों की पारी खेलकर भारत की 2-1 से ऐतिहासिक जीत जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने तीन मैचों में दो अर्धशतकों के साथ 274 रन बनाए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।