भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 12 अगस्त यानी गुरुवार से हो रही है। लॉर्ड्स के मैदान में होने वाले इस मुकाबले में दोनों ही टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सीरीज की पहली जीत दर्ज करना चाहेंगी। हालांकि दोनों ही टीमें अपने-अपने खिलाड़ियों की चोट से परेशान हैं। भारत के ऑलराउंडर और पहले टेस्ट का हिस्सा रहे शार्दुल ठाकुर चोटिल होकर दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। वहीं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड भी चोटिल हैं और उनके खेलने पर भी अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में सीरीज के दूसरे मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग XI में बदलाव संभव हैं। फिलहाल जानते हैं भारत की संभावित एकादश।
ENG vs IND: शार्दुल ठाकुर दूसरे टेस्ट से बाहर, टीम इंडिया में होगा बदलाव, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:54 AM IST
सार
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 12 अगस्त यानी गुरुवार से हो रही है। लॉर्ड्स के मैदान में होने वाले इस मुकाबले में दोनों ही टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सीरीज की पहली जीत दर्ज करना चाहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन