फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एबी डीविलियर्स के बाद एक और क्रिकेटर ने अचानक लिया संन्यास, ऐतिहासिक टेस्ट का रहे हैं हिस्सा

Fri, 25 May 2018 08:45 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 25 May 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
Ed Joyce calls his retirement day with immediate effect of ab de villiers 
AB DE VILLIERS

दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स के संन्यास लेने के कुछ समय के बाद एक और क्रिकेटर ने अपने 'जूते टांगने' की घोषणा कर दी है। इस क्रिकेटर ने 12 साल के करियर के बाद संन्यास की घोषणा की है। बांए हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने देश के लिए 78 वन-डे और 18 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।






 

Ed Joyce calls his retirement day with immediate effect of ab de villiers 
एड जॉयस

इस बल्लेबाज का नाम एड जॉयस है, जिसने आयरलैंड की तरफ से 12 साल क्रिकेट खेला। हालांकि, जॉयस ने खुलासा किया है कि वह अब बतौर बल्लेबाजी कोच काम करेंगे और आयरिश प्रदर्शन प्रणाली के विकास पर भी ध्यान देंगे। जॉयस उन चुनिंदा क्रिकेटरों में से एक हैं, जिन्होंने वन-डे में दो देशों का प्रतिनिधित्व किया। यही नहीं, टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वह दो देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले आयरिश क्रिकेटर भी हैं।

Ed Joyce calls his retirement day with immediate effect of ab de villiers 
एड जॉयस

जॉयस ने अपना करियर आयरलैंड के पांचवें सर्वश्रेष्ठ रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में किया। उन्होंने 61 मुकाबलों में 2151 रन बनाए। वहीं इंग्लैंड की तरफ से  2006 और 2007 में खेलते हुए जॉयस ने 471 रन बनाए। इसके बाद वह दोबारा आयरलैंड के लिए खेलने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ed Joyce calls his retirement day with immediate effect of ab de villiers 
एड जॉयस

क्रिकबज के मुताबिक जॉयस ने कहा, 'आयरलैंड की तरफ से लंबे समय तक खेलने का अवसर मिला और अब मैं खुद को महसूस किया कि संन्यास लेने का यह समय ठीक है। मैं अब  महसूस करता हूं कि यह सही वक्त है खेल को स्टॉप करने का और यहां से एक अलगा अध्याय शुरू करने का। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच का कुछ दिन वाकई जबर्दस्त था।'
 

विज्ञापन
Ed Joyce calls his retirement day with immediate effect of ab de villiers 
एड जॉयस

39 साल के इस खिलाड़ी ने कहा कि, 'मुझे बेहद खुशी है कि क्रिकेट आयरलैंड ने मुझे कोचिंग सेट-अप में जुड़ने का मौका दिया है। मैं जानता हूं कि वहां मुझे कोचिंग से संबंधित बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा। मगर मेरे पास भी जो कुछ ज्ञान है उसे मैं अगले जेनरेशन को बांटने का काम करूंगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed