{"_id":"5b4ae1994f1c1b49748b4c86","slug":"dwayne-bravo-support-team-india-in-2nd-odi-against-england-with-sakshi-dhoni","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया को सपोर्ट करने इंग्लैंड पहुंचा कैरीबियाई ऑलराउंडर, खुद को बताता है साक्षी धोनी का भाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया को सपोर्ट करने इंग्लैंड पहुंचा कैरीबियाई ऑलराउंडर, खुद को बताता है साक्षी धोनी का भाई
Sun, 15 Jul 2018 11:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sakshi
Link Copied
इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 86 रन से हराकर लॉर्ड्स में खेला गया दूसरा वन-डे मैच जीत लिया है। इस मैच के दौरान साक्षी धोनी अपने भाई के साथ मैच का लुत्फ उठाते नजर आईं। ये भाई कोई और नहीं बल्कि वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर और चेन्नई सुपरकिंग्स से खेलने वाले ड्वेन ब्रावो हैं जो इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया को चीयर करते दिखे।
Trending Videos
2 of 5
ड्वेन ब्रावो
- फोटो : CricketCountry
कैरीबियाई ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने साक्षी धोनी के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। इस पोस्ट के कैप्शन में ब्रावो ने साक्षी को टैक करते हुए लिखा, 'इंडिया बनाम इंग्लैंड लॉर्ड्स वन-डे विद माय सिस्टर'
गौरतलब है कि ब्रावो नेटवेस्ट टी20 ब्लास्ट के लिए इंग्लैंड में हैं और वो शनिवार को टीम इंडिया को चीयर करने के लिए पहुंचे थे। दूसरे वनडे से एक रात पहले यानि शुक्रवार को ब्रावो ने धोनी और हार्दिक पांड्या के साथ डिनर भी किया था। हार्दिक पांड्या ने फैंस के साथ ये तस्वीर भी साझा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हार्दिक पांड्या
इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने जब बेन स्टोक्स का विकेट लिया तो उन्होंने ब्रावो के स्टाइल में ही जश्न मनाया था। हार्दिक पांड्या उसी ओर इशारे कर रहे थे जहां ब्रावो और साक्षी धोनी साथ में बैठे हुए थे।
विज्ञापन
5 of 5
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
दूसरे मैच में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 322 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में टीम इंडिया 236 रन पर ऑल आउट हो गई और इंग्लैंड ने यह मैच 86 रन से जीत लिया। इंग्लैंड की तरफ से जो रूट ने शानदार शतक जड़ा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।