इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 86 रन से हराकर लॉर्ड्स में खेला गया दूसरा वन-डे मैच जीत लिया है। इस मैच के दौरान साक्षी धोनी अपने भाई के साथ मैच का लुत्फ उठाते नजर आईं। ये भाई कोई और नहीं बल्कि वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर और चेन्नई सुपरकिंग्स से खेलने वाले ड्वेन ब्रावो हैं जो इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया को चीयर करते दिखे।
टीम इंडिया को सपोर्ट करने इंग्लैंड पहुंचा कैरीबियाई ऑलराउंडर, खुद को बताता है साक्षी धोनी का भाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैरीबियाई ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने साक्षी धोनी के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। इस पोस्ट के कैप्शन में ब्रावो ने साक्षी को टैक करते हुए लिखा, 'इंडिया बनाम इंग्लैंड लॉर्ड्स वन-डे विद माय सिस्टर'
A post shared by Dwayne Bravo (@djbravo47) on
गौरतलब है कि ब्रावो नेटवेस्ट टी20 ब्लास्ट के लिए इंग्लैंड में हैं और वो शनिवार को टीम इंडिया को चीयर करने के लिए पहुंचे थे। दूसरे वनडे से एक रात पहले यानि शुक्रवार को ब्रावो ने धोनी और हार्दिक पांड्या के साथ डिनर भी किया था। हार्दिक पांड्या ने फैंस के साथ ये तस्वीर भी साझा की थी।
इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने जब बेन स्टोक्स का विकेट लिया तो उन्होंने ब्रावो के स्टाइल में ही जश्न मनाया था। हार्दिक पांड्या उसी ओर इशारे कर रहे थे जहां ब्रावो और साक्षी धोनी साथ में बैठे हुए थे।
दूसरे मैच में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 322 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में टीम इंडिया 236 रन पर ऑल आउट हो गई और इंग्लैंड ने यह मैच 86 रन से जीत लिया। इंग्लैंड की तरफ से जो रूट ने शानदार शतक जड़ा।