फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बल्लेबाज ने कहा- असहज नहीं हैं टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी, दिखाएंगे टी-20 में अपना जलवा

Wed, 20 Dec 2017 11:17 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Wed, 20 Dec 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
 Dinesh Karthik says Indian youngsters not perturbed anymore 
टीम इंडिया

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच बुधवार को तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के आगाज से पहले दिनेश कार्तिक ने कहा कि टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी अब असहज नहीं होते और श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में आईपीएल में खेलने के अनुभव से उन्हें फायदा होगा। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम में बासिल थंपी, दीपक हुड्डा और वॉशिंगटन सुंदर ने टी2-0 इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं जबकि जयदेव उनादकट और मोहम्मद सिराज भी अनुभवी नहीं हैं।

 Dinesh Karthik says Indian youngsters not perturbed anymore 
दिनेश कार्तिक - फोटो : indianexpress

टीम इंडिया मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा, 'उन सभी को आईपीएल में खेलने का काफी अनुभव है। उनमें से कुछ ने तो 20 से 30 मैच खेले हैं। वो उतने असहज नहीं हैं, जितना पहले हुआ करते थे। इंटरनेशनल टीम में आते हुए उन्हें आईपीएल से काफी आत्मविश्वास मिलता है।' उन्होंने कहा, 'मुझे यकीन है कि ये युवा खिलाड़ियों के लिए रोमांचक समय है। मुझे भरोसा है कि वे मौके का पूरा फायदा उठाएंगे। यह सभी युवा खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन मौका है।' 

 Dinesh Karthik says Indian youngsters not perturbed anymore 
दिनेश कार्तिक - फोटो : file

विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक ने कहा कि भारत की वन-डे इंटरनेशनल टीम में खिलाड़ी लगभग तय हैं लेकिन सबसे छोटे फॉर्मेट में सटीक संतुलन हासिल करने के लिए अलग-अलग विकल्पों को आजमाया जा रहा है। कार्तिक ने बयान दिया कि टी-20 युवा खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन मंच है कि वे आएं और अपनी प्रतिभा दिखाएं। कार्तिक के मुताबिक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर वो इन युवा खिलाड़ियों की अधिक से अधिक मदद करने का प्रयास करते हैं। कार्तिक ने कहा कि वह चौथे नंबर पर ही खेलते रहेंगे बशर्ते स्थिति की मांग कुछ और नहीं हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 Dinesh Karthik says Indian youngsters not perturbed anymore 
दिनेश कार्तिक - फोटो : file

उन्होंने कहा, 'स्थिति और बचे हुए ओवरों के आधार पर मेरे ऑर्डर में थोड़ा ऊपर नीचे हो सकता है लेकिन मैं खुद को चौथे नंबर पर ही देखता हूं।' इस मैदान पर ये दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच है। साल 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया सिर्फ 92 रन पर ही ढेर हो गया था।

विज्ञापन
 Dinesh Karthik says Indian youngsters not perturbed anymore 
दिनेश कार्तिक - फोटो : file

उन्होंने पिछले समय को याद करते हुए कहा कि टीम इंडिया के बल्लेबाजों के घुटने टेकने से दर्शक भी निराश हो गए थे और उन्होंने मैदान पर पानी की बोतलें फेंकी थी। कार्तिक ने हालांकि स्टेडियम की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'ये खेलने के लिए खूबसूरत स्टेडियम है और आम तौर पर बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचते हैं। ये क्रिकेट खेलन के लिए बेहतरीन जगह है और हम इसे लेकर उत्सुक हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed