टीम इंडिया ने ऐतिहासिक टेस्ट के दूसरे दिन चायकाल के बाद अफगानिस्तान को एक पारी और 262 रन के विशाल अंतर से हराकर इतिहास रचा। मेजबान टीम ने टेस्ट में डेब्यू करने वाली अफगानिस्तान को फॉलोऑन खिलाते हुए दूसरी पारी में 38.4 ओवर में 103 रन पर समेट दिया। इससे पहले टीम इंडिया ने 474 रन बनाने के बाद अफगानिस्तान को पहली पारी में 109 रन पर ऑलआउट कर दिया था।
मुरली विजय के शतक में सबसे खास था यह लम्हा, जब फैंस का दिल जीत गए दिनेश कार्तिक
बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय ने 105 रन की शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम की जीत में अहम किरदार अदा किया।
मुरली विजय ने जैसे ही मैदान पर अपना शतक पूरा किया पवेलियन में बैठे सभी साथी खिलाड़ियों ने तालियां बजाकर उनका सम्मान बढ़ाया। खास बात यह है कि इस मामले में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी पीछे नहीं रहे।
दिनेश कार्तिक ने खुद खड़े होकर मुरली विजय के लिए तालियां बजाई। यह बात फैन्स को काफी पसंद आई और उन्होंने खेल और खिलाड़ी के प्रति दिनेश कार्तिक के नजरिए का सम्मान करते हुए उन्हें सलाम भी किया है।
A post shared by sunnyro45 (@rohitsunny_45) on
A post shared by Cricket Trolls Tamil (@cricket_trolls_tamil_) on
बता दें कि एक जमाने में दोनों कभी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। दोनों ही रणजी टीम में तमिलनाडु की ओर से एक साथ खेलते थे। लेकिन 2012 में इन दोनों की दोस्ती में दिनेश कार्तिक की पत्नी निकिता के कारण दरार आ गई।