फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इतिहास रचने की दहलीज पर 'कोहली की टोली', दिग्गजों ने तारीफ में जड़े कसीदे

Mon, 07 Jan 2019 08:25 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 07 Jan 2019 08:25 AM IST
विज्ञापन
Dilip Vengsarkar and Praveen Amre team india cusp of making history in Australia
टीम इंडिया

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज प्रवीण आमरे ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने की दहलीज पर खड़ी भारतीय टीम की जमकर तारीफ की है।


 

Dilip Vengsarkar and Praveen Amre team india cusp of making history in Australia
team india

भारतीय टीम चार मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है और सिडनी में खेले जा रहे मैच के अंतिम दिन सोमवार को भारत के पास इसे 3-1 करने का शानदार मौका होगा। दोनों देशों के बीच 1948 में द्विपक्षीय सीरीज शुरू हुई थी, जब लाला अमरनाथ के नेतृत्व में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलया दौरे पर डान ब्रैडमैन की टीम का सामना किया था। यह पहली बार होगा जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करेगी। 
 

Dilip Vengsarkar and Praveen Amre team india cusp of making history in Australia
team india

एक क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के लिए पहुंचे वेंगसरकर ने पीटीआई से कहा, 'इस टीम ने शानदार क्रिकेट खेला है और ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया को हराना एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि घरेलू परिस्थितियों में उन्हें हराना काफी कठिन है। विराट कोहली की टीम के लिए यह शानदार उपलब्धि है। दौरा करने वाली टीमों के लिए ऑस्ट्रेलिया में मुश्किल हालात होते हैं लेकिन जिस तरह से भारतीय टीम ने इन परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाया है, वह दूसरों के लिए उदाहरण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dilip Vengsarkar and Praveen Amre team india cusp of making history in Australia
टीम इंडिया - फोटो : file photo

हर टीम का आकलन विदेशों में उसके प्रदर्शन से होता है और भारतीय टीम ने हमें गौरवान्वित किया है। देश के लिए 116 टेस्ट खेलने वाले वेंगसरकर ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ' बुमराह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज है। वह संपूर्ण गेंदबाज है।' 

विज्ञापन
Dilip Vengsarkar and Praveen Amre team india cusp of making history in Australia
team india

इस मौके पर आमरे ने भी बुमराह के नेतृत्व में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की तारीफ की। आमरे ने कहा, ' सीरीज जीतने के लिए एक टीम की तरह खेलना होता है और अभी वही हो रहा है। हम एक गेंदबाजी और बल्लेबाजी इकाई के तौर पर अच्छा कर रहे हैं। बुमराह और दूसरे तेज गेंदबाजों को सलाम। भारत का बल्लेबाजी क्रम पहले से मजबूत था लेकिन लगातार 20 विकेट लेने पर सवाल उठ रहे थे। पिछली चार सीरीज से ऐसा हो रहा है और यह जरूरी है। इनपुट-भाषा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed