आईपीएल सीजन-11 में 22वां मुकाबला आज दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला जाएगा। डेयरडेविल्स के घर में अपने विजय रथ को आगे बढ़ाने की चुनौती किंग्स इलेवन पंजाब के सामने होगी।
IPL: KXIP का विजयी रथ रोकने इन 11 प्लेयर्स के साथ मैदान पर उतर सकती है दिल्ली डेयरडेविल्स
ओपनर्स
दिल्ल डेयडेविल्स के कप्तान गौतम गंभीर जेसन रॉय के साथ मिलकर पारी का आगाज कर सकते हैं। हालांकि आरसीबी के खिलाफ दोनों ही खिलाड़ी अपने व्यक्तिगत स्कोर को दोहरे अंको में भी तब्दील नहीं कर पाए थे, लेकिन घरेलू मैदान पर खेलने की वजह से ओपनर्स अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।
मिडल ऑर्डर
ओपनिंग जोड़ी के बाद श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और ग्लेन मैक्स मिडल ऑर्डर की बल्लेबाजी को मजबूत करने का काम करेंगे। हालांकि ऋषभ पंत के अलावा अब तक कोई भी बल्लेबाज खुद को बहुत ज्यादा साबित नहीं कर पाया है। आरसीबी के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने एक अच्छी पारी खेली थी।
ऑलराउंडर्स
दिल्ली के पास राहुल तेवतिया, वियज शंकर और क्रिस मॉरिस के रूप में कुछ अच्छे ऑलराउंडर्स खिलाड़ी हैं। हालांकि राहुल तेवतिया के अलावा अब तक कोई भी ऑलराउंडर बहुत प्रभावित नहीं कर पाया है।
स्पिन
दिल्ली डेयरडेविल्स के स्पिन डिपार्टमेंट की कमान शाहबाज नदीम के हाथों में होगी। इस डिपार्टमेंट नदीम को राहुल तेवतिया का साथ मिल सकता है। इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल भी गेंदबाजी करते नजर आ सकते हैं।