रविवार को वर्ल्ड कप का 14वां मुकाबला खेला जाएगा। लंदन में होने वाले इस मुकाबले में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने-सामने होगी। दिग्गजों से भरी दोनों टीमों का मुकाबला रोमांचक होने के पूरे आसार हैं।
VIDEO: इंडिया के मैच से पहले अस्पताल पहुंचा भारतीय मूल का गेंदबाज, वॉर्नर के शॉट पर सिर में लगी गेंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम नेट प्रैक्टिस कर रही थी, उसी वक्त भारतीय मूल के ब्रिटिश गेंदबाज जय किशन ने वॉर्नर को गेंद फेंकी जिसपर वॉर्नर ने एक तेज ड्राइव लगाया जिसे रोकने के चक्कर में गेंद सीधा जय किशन के सिर से जा टकराई।
इसके बाद जय दर्द से कराहते हुए फिल्ड पर ही गिर गया, ये देख वॉर्नर समेत हर कोई परेशान हो गया और तुरंत नेट प्रैक्टिस को रोककर मेडिकल टीम को बुलाया गया।
जल्दी ही मेडिकल टीम की मदद से जय किशन को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें स्वस्थ बताया गया। हालांकि उन्हें 24 घंटे के लिए डॉक्टरों की देख-रेख में अस्पताल में ही रखा गया है।
A net bowler got hit on the head by David Warner this morning at the Oval, hopefully safe #CWC2019 pic.twitter.com/1BJzAnugKt
वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच के मुताबिक 'इस हादसे के बाद डेविड वॉर्नर परेशान हो गए थे और हर कोई चिंता में था लेकिन मेडिकल टीम ने अच्छा काम किया और जल्दी से जल्दी जय का इलाज किया गया। उम्मीद है कि वो जल्दी ही ठीक होकर वापस फिल्ड पर लौटेगा।'
Concern over a local net bowler at Australia training ... copped a ball to the head off the bat of David Warner. Looks concussed. Stretcher coming out at The Oval. #CWC19 pic.twitter.com/apHRWIYYz1