लखनऊ सुपरजाएंट्स ने अपने दूसरे मैच चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर आईपीएल में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है। वहीं चेन्नई की टीम आईपीएल के इतिहास में पहली बार सीजन के शुरुआती दो मैच हारी है। इस हार के साथ चेन्नई अंकतालिका में आखिरी पायदान पर पहुंच चुकी है। इस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए थे। इसके बाद चेन्नई की जीत तय मानी जा रही थी, लेकिन लखनऊ ने तीन गेंद रहते ही 211 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
इस मैच के दौरान आयुष बदोनी का एक छक्का स्टैंड में खड़ी एक दर्शक को चोटिल कर गया। वहीं मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर की दोस्ती भी देखने को मिली। यहां हम मैच के खास लम्हें दिखा रहे हैं।
2 of 10
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपरजाएंट्स
- फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई के खिलाफ मैच में लखनऊ के आयुष बदोनी ने एक बेहतरीन छक्का लगाया। गेंद उनके बैट से लगकर सीधे स्टैंड में जाकर गिरी और एक फैन के सिर में लग गई। इससे फैन चोटिल भी हो गई और काफी देर तक अपने सिर को सहलाती रही। गनीमत रही के उसे गंभीर चोट नहीं आई।
3 of 10
मैच बाद चर्चा करते धोनी और गंभीर
- फोटो : IPL/BCCI
मैच खत्म होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर आपस में चर्चा करते नजर आए। इस दौरान दोनों की दोस्ती भी देखने को मिली। अक्सर धोनी और गंभीर के बीच दरार की खबरें सामने आती रहती हैं, लेकिन दोनों के बीच दोस्ती काफी गहरी है। इस मैच में एक बार फिर इसका प्रमाण देखने को मिला।
4 of 10
आयुष बदोनी
- फोटो : IPL/BCCI
इस मैच में आयुष बदोनी ने एक बार फिर कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने अंत के ओवरों में अपनी टीम के लिए ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाए और लखनऊ को पहली जीत दिलाई। उन्होंने इस मैच में नौ गेंद 19 रन बनाए। उनकी इस पारी में दो बेहतरीन छक्के शामिल थे।
5 of 10
ड्वेन ब्रावो
- फोटो : IPL/BCCI
इस मैच में चेन्नई के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। दीपक हुड्डा को आउट करके उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ब्रावो ने लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ा है। मलिंगा ने 170 विकेट लिए थे, जबकि ब्रावो 171 विकेट ले चुके हैं।