चेन्नई सुपरकिंग्स की गिनती आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम में होती है। सर्वाधिक आठ फाइनल खेलने वाले इस दल से चौथे खिताब की उम्मीद होगी। नौ अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल में टीम पिछले सीजन का दर्द भुलाकर नए सिरे से शुरुआत करने के लिए उतरेगी। उसका पहला मैच 10 अप्रैल को मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स से होगा।
{"_id":"606c30ee4b1b43060c206bae","slug":"csk-captain-ms-dhoni-can-achieve-these-records-in-ipl-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL का बाहुबली धोनी: 14वें सीजन में इन रिकॉर्ड्स को तोड़ सकते हैं माही, मचेगा धमाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL का बाहुबली धोनी: 14वें सीजन में इन रिकॉर्ड्स को तोड़ सकते हैं माही, मचेगा धमाल
Tue, 06 Apr 2021 03:29 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 06 Apr 2021 03:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
11 सीजन में 10 प्लेऑफ, 8 फाइनल, तीन टाइटल जीत चुकी चेन्नई का प्रदर्शन पिछले साल बेहद निराशाजनक रहा था। टीम नीचे से दूसरे यानी सातवें पायदान पर थी। धोनी का बल्ला भी खामोश ही रहा था। 14 मैच में 25 की औसत और 116.27 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 200 रन ही बनाए थे। यह धोनी के आईपीएल इतिहास का सबसे खराब प्रदर्शन भी था।
एमएस धोनी, चेन्नई सुपरकिंग्स
- फोटो : सोशल मीडिया
सीएसके का मजबूत पक्ष उसके पास अनुभवी खिलाड़ियों का होना है जो मुश्किल परिस्थितियों में टीम की नैया पार लगाते रहे हैं। धोनी का प्रेरणादायी नेतृत्व टीम का एक अन्य सकारात्मक पहलू है। इस बार इंडियन प्रीमियर लीग के ये रिकॉर्ड्स धोनी तोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
- माही आईपीएल में बतौर विकेटकीपर 150 शिकार करने वाले एकमात्र क्रिकेटर बन सकते हैं। अभी उनके नाम 148 सफलताएं हैं।
- धोनी अपने टी-20 में 7000 रन पूरे कर सकते हैं, जिससे वह मात्र 179 रन दूर हैं।
- 14 और छक्कों के साथ धोनी चेन्नई के लिए खेलते हुए अपने 200 छक्के भी पूरे कर सकते हैं।
विज्ञापन
एमएस धोनी
धोनी अबतक कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड बना चुके हैं
- धोनी एक मात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल में अबतक सबसे ज्यादा 204 मुकाबले खेले हैं।
- धोनी ने डेथ ओवर में अबतक सबसे ज्यादा कुल 141 छक्के जड़े हैं।
- धोनी आईपीएल इतिहास के एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने 100 मुकाबले जीत के अपने नाम किए हैं।
- धोनी ने आईपीएल में अबतक कुल 209 छक्के जड़े हैं, जो किसी भी भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा है।