फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से जंग: गौतम गंभीर ने बढ़ाया मदद का हाथ, सांसद निधि से देंगे 50 लाख रुपये

Tue, 24 Mar 2020 01:07 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 24 Mar 2020 01:07 AM IST
विज्ञापन
Cricketer turned politician Gambhir pledges Rs 50 lakh for COVID-19 treatment equipments
गौतम गंभीर - फोटो : social media

कोरोना वायरस का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। भारत में भी अब यह महामारी तेजी से फैलने लगी है। पिछले दो दिन में ही यहां सौ से अधिक मामले सामने आए हैं। ऐसे में देश के कई खिलाड़ी और बड़ी हस्तियों ने आगे बढ़कर मदद के हाथ बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। ताजा मामले में क्रिकेटर से सांसद बने गौतम गंभीर कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 50 लाख रुपये देंगे ।

Cricketer turned politician Gambhir pledges Rs 50 lakh for COVID-19 treatment equipments
गौतम गंभीर - फोटो : एएनआई
पूर्व बल्लेबाज और पूर्वी दिल्ली के मौजूदा सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को टैग कर ट्वीट किया और कहा, 'बिना हथियार जंग नहीं जीती जाती! कोरोना के इलाज और उपकरणों में कोई कमी ना हो इसलिए चाहता हूँ कि अस्पतालों को मेरे सांसद फंड से 50 लाख दिए जाएँ।
 


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग करते हुए लिखा, 'घर के अंदर रहें, सावधानी और सफ़ाई रखें और सरकार का साथ दें।
Cricketer turned politician Gambhir pledges Rs 50 lakh for COVID-19 treatment equipments
gautam gambhir - फोटो : ANI

वहीं इससे पहले दिन में उन्होंने एक और ट्वीट किया था और सरकार के दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की मांग की थी। गंभीर ने लिखा था, 'खुद भी जाएँगे और परिवार को भी ले जाएँगे! क्वारंटीन या जेल!'

 


पूरे समाज पर ख़तरा ना बने और घर पर रहें ! जंग नौकरी और व्यापार से नहीं, ज़िंदगी से है ! ज़रूरी सेवायें देने वाले परेशान ना हों इसका भी ध्यान रखें! लॉकडाउन!!!! का पालन करें 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cricketer turned politician Gambhir pledges Rs 50 lakh for COVID-19 treatment equipments
बजरंग पूनिया - फोटो : पीटीआई

बता दें कि इससे पहले भारत के स्टार पहलवान बजरंग पुनिया ने भी हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में अपने छह माह की तनख्वाह देने का ऐलान किया था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed