फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ-वॉर्नर के बैन पर सुनाया फैसला, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी

Tue, 30 Oct 2018 06:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Oct 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
Cricket australia says ahead of India series David Warner, Steve Smith ban will stand  
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर

क्रिकेट आस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ अगले महीने होने वाले श्रृंखला से पहले गेंद से छेड़छाड़ मामले में स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरन बेनक्राफ्ट पर लगा प्रतिबंध घटाने पर पुनर्विचार नहीं करेगा।


 

Cricket australia says ahead of India series David Warner, Steve Smith ban will stand  
स्मिथ-वॉर्नर

दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में भूमिका के बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने इस साल मार्च में तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उप कप्तान डेविड वार्नर को एक साल के लिए अंतरराष्ट्रीय और राज्य क्रिकेट से प्रतिबंधित किया था जबकि बेनक्राफ्ट को नौ महीने के निलंबन की सजा दी थी।

Cricket australia says ahead of India series David Warner, Steve Smith ban will stand  
स्मिथ और वॉर्नर - फोटो : file

आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स संघ (एसीए) ने इस तिकड़ी को दी सजा को 'कड़ा' करार दिया था और इस पर पुनर्विचार की मांग की थी लेकिन सीए के चेयरमैन डेविड पीवर ने इससे इनकार कर दिया। उन्होंने कहा 'बोर्ड ने काफी विस्तृत विचार के बाद यह प्रतिबंध लगाया था। इसलिए प्रतिबंध जारी रहेगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cricket australia says ahead of India series David Warner, Steve Smith ban will stand  
smith and warner

पीवर ने कहा, 'क्रिकेट आस्ट्रेलिया के बोर्ड का चेयरमैन होने के नाते दक्षिण अफ्रीका में जो हुआ मैं उसकी जिम्मेदारी स्वीकार करता हूं लेकिन मुझे यकीन है कि हम यहां से आगे बढ़ने की स्थिति में हैं। हमने कई सबक सीखे और बेशक इसके बाद से काफी काम हुआ। खेलने वाले समूह और संगठन के भीतर हमें चीजों को आगे ले जाना होगा।' 

विज्ञापन
Cricket australia says ahead of India series David Warner, Steve Smith ban will stand  
स्टीव स्मिथ

बता दें कि टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज 21 नवंबर से शुरू होगी, जिसमें तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय, चार टेस्ट और तीन वन-डे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे। यह दौरा 21 जनवरी को खत्म होगा। स्मिथ और वार्नर पर लगा प्रतिबंध अप्रैल 2019 तक प्रभावी रहेगा, जबकि बेनक्राफ्ट का निलंबन जनवरी तक है। इनपुट-भाषा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed