{"_id":"5b72626c42c7922c462b298c","slug":"coa-to-ravi-shastri-batting-fall-is-not-acceptable","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री पर गिरी गाज, दो टेस्ट में खराब प्रदर्शन पर सुननी पड़ी खरीखोटी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री पर गिरी गाज, दो टेस्ट में खराब प्रदर्शन पर सुननी पड़ी खरीखोटी
Tue, 14 Aug 2018 10:53 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 14 Aug 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
विराट-शास्त्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट मैचों में खराब प्रदर्शन से सीख लेते हुए बीसीसीआई की देखरेख करने वाली प्रशासकों की समिति (सीओए) ने हेड कोच रवि शास्त्री को फटकार लगाई है। सीओए ने कहा कि सीरीज के लिए पर्याप्त तैयारी का समय दिया गया, जिसके बावजूद टीम इंडिया का लचर प्रदर्शन रहा। यह स्वीकार्य नहीं है।
2 of 8
virat kohli ravi shastri
इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया 194 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी और 31 रन से मुकाबला गंवा बैठी। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया को लॉर्ड्स पर दूसरे टेस्ट में भी करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। टीम इंडिया ने यह टेस्ट एक पारी और 159 रन के विशाल अंतर से गंवाया और पांच मैचों की सीरीज में वह 0-2 से पिछड़ रही है।
3 of 8
ravi shastri
सूत्र ने कहा, 'सीओए ने रवि शास्त्री को स्पष्ट किया है कि टीम को इतनी जल्दी इंग्लैंड भेजकर परिस्थितियों में खुद को ढालने का पर्याप्त समय दिया गया। शीर्ष क्रम का इतना खराब प्रदर्शन प्रोत्साहित करने योग्य नहीं है। समिति ने अपने संचार में इसका भी उल्लेख किया कि वह इस मामले में हेड कोच रवि शास्त्री से विचार-विमर्श जरूर करेगी। जब टीम लौटेगी तब सीओए कुछ प्रक्रियाओं पर चर्चा करने के पहले अवसर पर चयनकर्ताओं के साथ बैठक करेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
रवि शास्त्री
विनोद राय की अध्यक्षता वाली सीओए और बीसीसीआई को इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका दौरे को लेकर कड़ी निंदा झेलना पड़ी थी। टीम इंडिया ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 1-2 से गंवाई थी। सीओए और बीसीसीआई को आलोचना का सामना करना पड़ा था क्योंकि टीम इंडिया के खिलाड़ियों को दौरे की तैयारी का पर्याप्त समय नहीं मिला था। इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम जून के आखिरी सप्ताह में रवाना हो गई थी।
विज्ञापन
5 of 8
मुरली विजय
टीम इंडिया ने पहले आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेली। इसके बाद पांच मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट की शुरुआत 1 अगस्त से हुई। ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ियों के पास इंग्लिश परिस्थितियों में खुद को ढालने के लिए एक महीने का समय मिला। मुरली विजय और अजिंक्य रहाणे जैसे दिग्गज बल्लेबाज सीमित ओवर सीरीज में टीम इंडिया के सदस्य नहीं थे, लेकिन उन्हें भारत-ए की तरफ से लाल गेंद क्रिकेट खेलने के लिए जल्दी इंग्लैंड भेजा गया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।