{"_id":"5bbdfefd867a55286e5bbc89","slug":"chris-gayle-could-become-most-dangerous-player-against-team-india-in-world-cup-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान टीम इंडिया! विश्व कप में लौटेगा क्रिस गेल का तूफान, मिल गया इशारा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सावधान टीम इंडिया! विश्व कप में लौटेगा क्रिस गेल का तूफान, मिल गया इशारा
Thu, 11 Oct 2018 08:39 AM IST
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Oct 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
gayle and kohli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया आसान जीत की ओर बढ़ रही है। टेस्ट के बाद हो सकता है कि वन-डे और टी-20 में भी टीम इंडिया का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आए। हालांकि वेस्टइंडीज की यह कमजोरी विश्वकप में एक बड़ी ताकत बनकर उभर सकती हैं क्योंकि जख्मी कैरीबियाई टीम भारत से बदला लेने के मकसद से मैदान पर उतरेगी। दूसरा टीम को एक बार फिर उसके सबसे अनुभवी खिलाड़ियों का साथ मिलेगा।
2 of 5
jason holder
बता दें कि क्रिस गेल ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर अफगानिस्तान प्रीमियर लीग को तरजीह दी हो, लेकिन वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर ने बुधवार को कहा कि अगर यह विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिट रहता है तो अगले साल होने वाले विश्व कप में जरूर खेलेगा।
3 of 5
chris gayle
गेल वेस्टइंडीज के केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ियों में शामिल नहीं है। उन्होंने पिछले सप्ताह बारबाडोस के खिलाफ शतक जड़कर अपने लिस्ट ए करियर का अंत किया और अब वह एपीएल में बाल्ख लीजेंड्स की तरफ से खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Chris Gayle
होल्डर ने कहा, 'वह (गेल) अगर फिट रहते हैं तो निश्चित तौर पर विश्व कप में खेलेंगे। हम उनका टीम में स्वागत करेंगे। अगर आप साल की शुरुआत पर गौर करेंगे तो गेल ने खुद को विश्व कप क्वालीफायर्स के लिए उपलब्ध रखा था। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह विश्व कप में खेलना चाहते हैं। वह वेस्टइंडीज की तरफ से खेलना चाहते हैं और अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं।' होल्डर से जब गेल के देश पर क्लब को तरजीह देने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने रक्षात्मक रवैया अपनाया।
विज्ञापन
5 of 5
जेसन होल्डर
- फोटो : getty
उन्होंने कहा, 'यह चिंता वाली बात नहीं है। क्रिस स्टार खिलाड़ी है और वह संभवत: अपने करियर के अवसान पर है। उनकी अनुपस्थिति से एक और खिलाड़ी को मौका मिलेगा। हमारे पास विश्व कप के लिये अब काफी कम समय बचा है और इससे हमें पता चल जाएगा कि हमारे पास क्या विकल्प हैं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।