{"_id":"56f62a8d4f1c1be412f14d28","slug":"chris-gayle-4th-time-failed-to-score-more-than-15-run-vs-sa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SA के खिलाफ कुछ अजीब सा हो जाता है गेल के बल्ले का हाल!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SA के खिलाफ कुछ अजीब सा हो जाता है गेल के बल्ले का हाल!
Sat, 26 Mar 2016 12:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 26 Mar 2016 12:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
क्रिस गेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विस्फोटक क्रिस गेल तूफानी बल्लेबाजी करने के लिए मशहूर हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जब भी वह खेलने उतरते हैं उनके बल्ले के साथ कुछ अजीब सा हो जाता है।
SA के खिलाफ कुछ अजीब सा हो जाता है गेल के बल्ले का हाल!
2 of 5
अब नागपुर की ही बात लीजिए। टी-20 वर्ल्ड कप के 27वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मैच खेला गया जो लो स्कोरिंग रहा, लेकिन मुकाबला कांटे का रहा क्योंकि 123 रनों का लक्ष्य हासिल करने में विंडीज टीम के पसीने छूट गए और सिर्फ 2 गेंद शेष रहते यह लक्ष्य हासिल कर पाए। इस मैच में माना जा रहा थे कि क्रिस गेल कुछ धमाके करेंगे लेकिन वह तो फुस्स हो गए।
SA के खिलाफ कुछ अजीब सा हो जाता है गेल के बल्ले का हाल!
3 of 5
लग रहा था कि तूफानी बल्लेबाजों से लबरेज कैरेबियाई टीम आसानी से यह मैच जीत लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और अंतिम ओवरों तक मैच खींच गया। क्रिस गेल जैसे बड़े धाकड़ बल्लेबाज इस मैच में महज 4 रन ही बना सके। वर्ल्ड कप में 2 शतक लगाने वाले गेल के साथ इस मैच में भी एक अनोखी बात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
SA के खिलाफ कुछ अजीब सा हो जाता है गेल के बल्ले का हाल!
4 of 5
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में क्रिस गेल चौथी बार 15 से कम रन बना पाए। गेल से पहले अफ्रीकी टीम के 'मिस्टर 360' कहे जाने वाले एबी डीविलियर्स 10 रन बना सके। गेल ने इस अफ्रीकी टी के खिलाफ अब तक 7 मैच खेले हैं जिसमें वह 4 बार 15 से कम रन ही बना सके, लेकिन शेष 3 पारियों में उन्होंने कुछ ऐसी बल्लेबाजी की जिसमें उन 4 मैचों की नाकामी को मानो धो दिया।
विज्ञापन
SA के खिलाफ कुछ अजीब सा हो जाता है गेल के बल्ले का हाल!
5 of 5
क्रिस गेल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7वीं बार टी-20 मैच खेलने उतरे। इन 7 पारियों में 4 बार वह 15 रन से पहले ही आउट हो गए, लेकिन अन्य 3 पारियों में उन्होंने 177, 77 और 90 रन बनाए। इस लिहाज से देखा जाए तो अफ्रीकी टीम के गेंदबाज अगर उन्हें सस्ते में निपटाने में नाकाम रहे तो वह उनकी टीम के लिए मुसीबत बन जाएंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।