टीम इंडिया की नई दीवार चेतेश्वर पुजारा ने शुक्रवार को एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई खेमे को परेशान किया और 9 घंटे सात मिनट क्रीज पर बिताकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई। हालांकि, पुजारा अपना चौथा दोहरा शतक जड़ने में कामयाब नहीं हुए और केवल 7 रन से चूके। नाथन लियोन ने अपनी ही गेंद पर कैच पकड़कर भारतीय बल्लेबाज की मैराथन पारी का अंत किया। सौराष्ट्र के बल्लेबाज ने अपनी मैराथन पारी में 373 गेंदों का सामना किया और 22 चौकों की मदद से 193 रन बनाए।
INDvAUS: चेतेश्वर पुजारा दोहरा शतक जमाने से चूके, रिकॉर्ड्स का लगाया अंबार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 वर्षीय पुजारा ने सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पारी 130 रन से आगे बढ़ाई। उन्होंने जल्द ही 150 रन पूरे किए और वह सिडनी में यह कमाल करने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बने। इस दौरान पुजारा ने महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के एक विशेष रिकॉर्ड को भी तोड़ा। चलिए आपको बताते हैं कि पुजारा ने कंगारुओं के हौसले पस्त करते हुए क्या-क्या रिकॉर्ड्स बनाए:
चेतेश्वर पुजारा ऑस्ट्रेलिया में चार या इससे कम मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने वाले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं। पुजारा ने इस दौरान टीम इंडिया के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड को तोड़ा, जिन्होंने 2003-04 में ऑस्ट्रेलिया में 1203 गेंदों का सामना किया था। पुजारा ने सीरीज में 1258 गेंदों का सामना किया है। इस लिस्ट में कप्तान विराट कोहली (2014-15 में 1,093 गेंद) और सुनील गावस्कर (1977-78 में 1,032 गेंद) क्रमश: तीसरे व चौथे स्थान पर काबिज हैं।
चेतेश्वर पुजारा ने मौजूदा सीरीज में 1868 मिनट तक बल्लेबाजी की है। किसी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा मिनट बल्लेबाजी करने के मामले में वह भारतीय बल्लेबाजों में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। सुनील गावस्कर के नाम किसी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा समय क्रीज पर टिकने का भारतीय रिकॉर्ड दर्ज है। गावस्कर ने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 1978 और 1981-82 में इंग्लैंड के खिलाफ 1976 मिनट तक बल्लेबाजी की।
पुजारा ऑस्ट्रेलिया में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले छठे एशियाई बल्लेबाज बन गए हैं। फिलहाल यह रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। तेंदुलकर ने 2004 में सिडनी में नाबाद 241 रन बनाए थे। राहुल द्रविड़ 2003 में एडिलेड में खेली 233 रन की पारी के सहारे दूसरे नंबर पर काबिज हैं। सिडनी में 1992 में 206 रन की पारी खेलकर रवि शास्त्री तीसरे स्थान पर जमे हुए हैं। पाकिस्तान के अजहर अली 2016 में एमसीजी में नाबाद 205 रन की पारी के साथ चौथे और वीरेंद्र सहवाग 2003 में एमसीजी में 195 के साथ पांचवें स्थान पर हैं।