फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: उम्र- 21 साल 92 दिन, नाम- ऋषभ पंत, रिकॉर्ड- गिनते ही रह जाओगे

Fri, 04 Jan 2019 11:03 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Fri, 04 Jan 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
rishabh pant becomes first indian wicketkeeper to hit a test ton in australia
ऋषभ पंत

टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन शतक जमाकर इतिहास रच दिया। 21 वर्षीय पंत ने 137 गेंदों में 8 चौके की मदद से अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जमाया। उल्लेखनीय है कि पंत ने दोनों टेस्ट शतक एशिया से बाहर बनाए। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने शतक जमाते ही रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। चलिए आपको बताते हैं कि पंत ने क्या-क्या रिकॉर्ड्स अपने नाम किए:

rishabh pant becomes first indian wicketkeeper to hit a test ton in australia
ऋषभ पंत

ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर टेस्ट में शतक जमाने वाले टीम इंडिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बने। इससे पहले भारत का कोई विकेटकीपर बल्लेबाज ऐसा कमाल नहीं कर सका। यही नहीं, पंत ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर शतक जमाने वाले एशिया के भी पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बने। 

rishabh pant becomes first indian wicketkeeper to hit a test ton in australia
ऋषभ पंत

ऋषभ पंत एक टेस्ट सीरीज में 200 से अधिक रन और 20 से अधिक कैच लेने वाले एशिया के पहले विकेटकीपर बने। उन्होंने मौजूदा सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
rishabh pant becomes first indian wicketkeeper to hit a test ton in australia
ऋषभ पंत

एशिया के बाहर सर्वाधिक टेस्ट शतक जमाने के मामले में ऋषभ पंत संयुक्त रूप से मोइन खान और मुश्फिकुर रहीम के साथ शीर्ष पर पहुंच गए हैं। इन तीनों एशियाई विकेटकीपर बल्लेबाजों ने एशिया से बाहर दो-दो टेस्ट शतक जमाए हैं। 
 


विज्ञापन
rishabh pant becomes first indian wicketkeeper to hit a test ton in australia
ऋषभ पंत

ऋषभ पंत इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक जमाने वाले विश्व के दूसरे विकेटकीपर हैं। इससे पहले जेफ्री डुजोन ने 1984 में मैनचेस्टर और पर्थ में शतक जमाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed