टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और भाजपा नेता चेतन चौहान ने बुधवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच अभी द्विपक्षीय सीरीज नहीं होनी चाहिए। वह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज करवाने के पक्ष में नहीं हैं।
चौहान ने बुधवार को कहा, 'फिलहाल, भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं होनी चाहिए क्योंकि दोनों देशों के बीच हालात ठीक नहीं हैं। पाकिस्तान में खेलना सुरक्षित नहीं है। आतंकवादियों को क्रिकेट से कोई लेना-देना नहीं। जब तक पाकिस्तान में आतंकवादी मौजूद हैं भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले नहीं हो सकते।'
3 of 4
युवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने कहा था कि भारत और पाकिस्तान की टीमें एक दूसरे के खिलाफ द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला में जितना अधिक खेलेंगी इस खेल का उतना अधिक भला होगा।
4 of 4
शाहिद अफरीदी
- फोटो : social media
युवराज के अलावा पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का मानना है कि दोनों देश अगर आपस में खेलते हैं तो यह क्रिकेट के लिए अच्छा होगा। युवराज ने स्पोर्ट्स360 से कहा, 'मुझे पाकिस्तान के खिलाफ 2004, 2006 और 2008 में द्विपक्षीय श्रृंखला खेलने के बारे में याद है। इन दिनों दोनों देशों के बीच ज्यादा क्रिकेट नहीं होता। लेकिन ये चीजें हमारे हाथ में नहीं है।'