फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चैंपियंस ट्रॉफी: कोहली नहीं, ये है इंग्लैंड में टीम इंडिया का 'आयरन मैन'

Fri, 16 Jun 2017 10:40 AM IST
amarujala.com- Written By: पवन नाहर
amarujala.com- Written By: पवन नाहर Updated Fri, 16 Jun 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
Champions Trophy Iron Man Of Indian Cricket Team Shikhar Dhawan
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : icc
भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फालइल में प्रवेश कर साबित कर दिया है कि वो विश्व में सबसे खतरनाक टीमों में शामिल है। लगातार दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाने वाली टीम इंडिया के लिए हर खिलाड़ी ने योगदान दिया है। मगर एक खिलाड़ी ऐसा भी है, जिसने लगातार साबित किया है कि वो इंग्लैंड की पिटों पर टीम इंडिया का असली लौह पुरुष यानी 'आयरन मैन' है।

चैंपियंस ट्रॉफी: कोहली नहीं, ये है इंग्लैंड में टीम इंडिया का 'आयरन मैन'

Champions Trophy Iron Man Of Indian Cricket Team Shikhar Dhawan
शिखर धवन - फोटो : ESPN
टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखर धवन इंग्लैंड में भारत के लिए 'रन मशीन' बन गए है। चैंपियंस ट्रॉफी में उनकी फॉर्म गजब की है। इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने में अव्वल धवन ने पिछले संस्करण में भी गोल्डन बैट अपने नाम किया था। इस साल भी उनकी गजब की फार्म जारी है। धवन ने इस साल चैंपियंस ट्रॉफी में जमकर रन कूटे हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी: कोहली नहीं, ये है इंग्लैंड में टीम इंडिया का 'आयरन मैन'

Champions Trophy Iron Man Of Indian Cricket Team Shikhar Dhawan
शिखर धवन - फोटो : ESPN
धवन के वनडे करियर की बात करें तो 2010 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले धवन ने अब तक 80 मैचों में करीब 45 की औसत और 91 की स्ट्राइक रेट से 3407 रन बनाए हैं। इस दौरान शिखर के बल्ले से 10 शतक और 19 अर्धशतक निकले हैं। धवन चैंपियंस ट्रॉफी के 9 मैचों में 680 रन बनाकर सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ा। गांगुली ने चैंपियंस ट्रॉफी में 665 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी: कोहली नहीं, ये है इंग्लैंड में टीम इंडिया का 'आयरन मैन'

Champions Trophy Iron Man Of Indian Cricket Team Shikhar Dhawan
शिखर धवन - फोटो : icc
चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के 5 मैचों में धवन ने 90.75 की औसत से 363 रन बनाए थए। इस दौरान उन्होंने साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक भी जड़े। वहीं श्रीलंका के खिलाफ धवन के बल्ले से 68 रन निकले। चैंपियंस ट्रॉफी के मौजूदा संस्करण में धवन ने 4 मैचों में 79.25 की औसत से 317 रन जड़े हैं। धवन इस सीजन में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के खिलाफी फिफ्टी और श्रीलंका के खिलाफ सेंचुरी जड़ी है।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी: कोहली नहीं, ये है इंग्लैंड में टीम इंडिया का 'आयरन मैन'

Champions Trophy Iron Man Of Indian Cricket Team Shikhar Dhawan
शिखर धवन - फोटो : getty
इंग्लैंड में धवन के प्रदर्शन की बात की जाए, तो अब तक वहां खेले 13 मैचों में धवन 835 रन जड़ चुके हैं। इंग्लिश पिचों पर धवन की औसत करीब 76 की है, जो उनकी करियर औसत से करीब 1.5 गुणा है। इंग्लैंड की पिचे धवन को खासी रास आती हैं और वो वहां करीब 100 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। इंग्लैंड में धवन 3 शतक और 4 अर्धशतक जड़ चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed