{"_id":"594359474f1c1b61228b472f","slug":"champions-trophy-2017-semifinal-india-vs-bangladesh-5-turning-points-of-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस ट्रॉफी 2017: इस एक कैच ने भारत के पक्ष में कर दिया मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चैंपियंस ट्रॉफी 2017: इस एक कैच ने भारत के पक्ष में कर दिया मैच
Fri, 16 Jun 2017 11:39 AM IST
amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 9 विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल के महामुकाबले में भारत की भिड़ंत पाकिस्तान से होगी। एक समय पर तेजी से रन बना रही बांग्लादेश अपनी गलतियों के कारण गेंद-दर-गेंद मैच से बाहर होती गई। जानिए क्या रहे मैच के 5 टर्निंग प्वाइंट:
चैंपियंस ट्रॉफी 2017: 5 मौके जब बांग्लादेश हुआ भारत के सामने फेल
2 of 6
टॉस (भारत Vs बांग्लादेश)
- फोटो : ICC
भारत ने जीता टॉस
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हल्की बारिश के बाद गीले आउटफील्ड और ठंडी हवा का फायदा उठाने के लिए कोहली ने बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। वैसे भी कोहली लक्ष्य का पीछा करने में मास्टर हैं और इस प्रतियोगिता का 'रिवाज' ही रहा है कि टीमें चेज करने में ज्यादा सहज रहती हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी 2017: 5 मौके जब बांग्लादेश हुआ भारत के सामने फेल
3 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : ESPN
भुवनेश्वर का शानदार स्पेल
टीम इंडिया के नए स्विंग किंग भुवनेश्वर कुमार ने सेमीफाइनल में शानदार शुरुआती स्पेल डाला। भुवी ने पहले ही ओवर में सौम्य सरकार को चकमा देकर बोल्ड कर दिया। इसके बाद तेजी से रन बना रहे सब्बीर रहमान भी उनकी स्विंग नहीं पढ़ पाए और जडेजा को कैच थमा बैठे। भुवी ने विकेट मेडन डाल कर बांग्लादेश पर दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी 2017: 5 मौके जब बांग्लादेश हुआ भारत के सामने फेल
4 of 6
विराट कोहली और केदार जाधव
- फोटो : ICC
केदार जाधव का 'गोल्डन आर्म'
सरकार और सब्बीर के आउट होने के बाद तमीम इकबाल और मुश्फिकुर रहीम ने तेजी से रन बटोरे। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 123 रन की साझेदारी कर भारत पर दबाव बनाया। मगर कप्तान कोहली ने केदार जाधव को गेंद थमाकर इस पार्टनरशिप को तोड़ा। जाधव ने पहले इकबाल और फिर रहीम को पवेलियन की राह दिखाई। केदार ने अपने स्पेल में 6 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी 2017: 5 मौके जब बांग्लादेश हुआ भारत के सामने फेल
5 of 6
शिखर धवन
- फोटो : ICC
धवन का धमाका
इंग्लैंड में 'रन मशीन' बन चुके शिखर धवन ने एक बार फिर भारत को शानदार शुरुआत दी। धवन और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 87 रन जो़ड़े। धवन भले ही 46 पर आउट होकर अपनी फिफ्टी से चूक गए, मगर वो चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। धवन ने 34 गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 46 रन ठोके।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।