फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: भारत-पाक मैच से पहले क्या कहता है सट्टा बाजार

Mon, 19 Jun 2017 10:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Mon, 19 Jun 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
Champions Trophy 2017 Betting Market Speculations for India Pakistan Match
विराट कोहली - फोटो : ESPN
एशिया कप 2015 के बाद भारत और पाकिस्तान पहली बार आमने-सामने होंगे। इस मेगा इवेंट के लिए जहां दोनों टीमों ने पूरी तैयारी कर ली है, वहीं फैंस भी इस 'प्राइम टाइम शो' के लिए बेसब्री से इंतजार कर चुके हैं। दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वियों के बीच महामुकाबले से पहले सट्टा बाजार में भी दिवाली-सी रौनक छाई हुई है। जानिए क्या कहता है सट्टा बाजार का भाव:

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: भारत-पाक मैच से पहले क्या कहता है सट्टा बाजार

Champions Trophy 2017 Betting Market Speculations for India Pakistan Match
टीम इंडिया - फोटो : ESPN
सबसे पहले बात टूर्नामेंट जीतने के भाव को लेकर। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के लिए सट्टा बाजार की फेवरिट टीम मेजबान इंग्लैंड है, जिसका भाव 3.75 रुपये का है। ऑस्ट्रेलिया और नंबर-1 टीम साउथ अफ्रीका पर 4.00 रुपये का भाव है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत का भाव 5.50 रुपये का है। सट्टा बाजार ने न्यूजीलैंड को 11, पाकिस्तान को 15, श्रीलंका को 26 और बांग्लादेश को 101 रुपये का भाव दिया है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: भारत-पाक मैच से पहले क्या कहता है सट्टा बाजार

Champions Trophy 2017 Betting Market Speculations for India Pakistan Match
विराट कोहली - फोटो : ESPN
इस महामुकाबले में बल्लेबाजों की बात की जाए तो सट्टा बाजार के चहेते विराट कोहली हैं, जिनका भाव 3.40 रुपये का है। रोहित शर्मा और शिखर धवन पर 4.33 रुपये का भाव दिया जा रहा है। धोनी के सर्वाधिक रन स्कोरर बनने पर 1 के बदले 10 रुपये मिलेंगे। पाकिस्तान टीम की ओर बाबर आजम पर 4.33 रुपये का भाव है। वहीं अजहर अली पर 4.50, अहमद शहजाद पर 5 और शोएब मलिक पर 6.50 रुपये का भाव दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: भारत-पाक मैच से पहले क्या कहता है सट्टा बाजार

Champions Trophy 2017 Betting Market Speculations for India Pakistan Match
मोहम्मद समी - फोटो : ESPN
गेंदबाजों की दौड़ में भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमरह 4.33 रुपये के भाव के साथ सबसे आगे हैं। अश्विन और शमी पर 4.50 रुपये का भाव दिया गया है। वहीं उमेश यादव और अश्विन पर 5 रुपये का भाव है। पाकिस्तान के युवा लेग-स्पिनर शदाब खान 4 रुपये के भाव के साथ सबसे फेवरिट चल रहे हैं। वहीं वहाब रियाज पर 4.33, जुनैद खान और मोहम्मद आमिर पर 4.50 रुपये के भाव के हिसाब से दाव लग रहा है।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: भारत-पाक मैच से पहले क्या कहता है सट्टा बाजार

Champions Trophy 2017 Betting Market Speculations for India Pakistan Match
युवराज सिंह - फोटो : ESPN
इस हाई वोल्टेज मुकाबले में दुनिया, दिग्गजों और क्रिकेट पंडितों की तरह, सट्टा बाजार भी भारत का पलड़ा भारी मान रहा है। इसी हिसाब से सट्टा बाजार का भाव भी भारत के पक्ष में नजर आ रहा है। इस मैच में भारत की जीत पर 1.44 रुपये का भाव दिया जा रहा है, तो वहीं पाकिस्तान की जीत पर भाव लगभग दोगुना यानी 2.75 रुपये का है। बता दें, कि यह भाव अंतिम नहीं और बीतते वक्त साथ कम-ज्यादा होता रहेंगा।

साभार- MoneyControl
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed