{"_id":"5803c93f4f1c1bd87529229a","slug":"birthday-special-anil-kumble-legend-of-indian-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Birthday Special: 22 गज की पिच पर उड़ने वाला जंबो जेट था यह खिलाड़ी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Birthday Special: 22 गज की पिच पर उड़ने वाला जंबो जेट था यह खिलाड़ी
Mon, 17 Oct 2016 09:44 PM IST
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 17 Oct 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 12
अनिल कुंबले
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत के सर्वकालिक महानतम क्रिकेटरों में से एक और जंबो के नाम से प्रसिद्ध अनिल कुंबले का आज जन्मदिन है। अनिल का जन्म 17 अक्टूबर 1970 को कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर में हुआ था। वह बीएस चंद्रशेखर जैसे गेंदबाज को खेलता देखकर बड़े हुए थे। लंबी कद काठी के अनिल शुरुआत में वह तेज गेंदबाज बनना चाहते थे लेकिन संयोगवश वह स्पिनर बन गए।
Birthday Special: 22 गज की पिच पर उड़ने वाला जंबो जेट था यह खिलाड़ी
2 of 12
अनिल कुंबले
- फोटो : getty
कुंबले ने बैंगलोर की गलियों में क्रिकेट खेलना शुरू किया। इसके बाद 13 वर्ष की उम्र में उन्होंने यंग क्रिकेटर्स नाम का क्रिकेट क्लब ज्वाइन कर लिया। 1991-92 में कुंबले ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। कुंबले को जंबो के नाम से भी जाना जाता है, उन्हें यह नाम तेज गति से स्पिन गेंदबाजी करने के कारण मिला। कहा जाता था कि उनकी गेंदों में जंबो जेट जैसी तेजी है। इसलिए उन्हेंं जंबो के नाम से भी पुकारा जाने लगा।
3 of 12
अनिल कुंबले
- फोटो : getty
कुंबले को पहली बार भारतीय टीम में आस्ट्रेलिया-एशिया कप के दौरान शामिल किया गया था। 25 अप्रैल 1990 को शारजाह में श्रीलंका के खिलाफ कुंबले ने अपना पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का आगाज 1990 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में किया था। इस मैच में कुंबले ने तीन विकेट हासिल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: 22 गज की पिच पर उड़ने वाला जंबो जेट था यह खिलाड़ी
4 of 12
अनिल कुंबले
- फोटो : twitter
हाल ही में बैंगलोर की एक मुख्य सड़क का नाम अनिल कुंबले के नाम पर रखा गया है। ऐसा उनकी क्रिकेट जगत में मिली उपलब्धियों के कारण हुआ। इससे पहले कुंबले को भारत सरकार ने वर्ष 1995 में अर्जुन पुरस्कार और साल 2005 में पद्म श्री से सम्मानित किया था।
विज्ञापन
Birthday Special: 22 गज की पिच पर उड़ने वाला जंबो जेट था यह खिलाड़ी
5 of 12
अनिल कुंबले
- फोटो : getty
कुंबले ने अपने क्रिकेट करियर में 132 टेस्ट और 271 वनडे मैच खेले। उन्होंने टेस्ट में 619 विकेट हासिल किए। टेस्ट क्रिकेट में मुथैया मुरलीधरन और शेन वॉर्न के बाद वह दुनिया में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने वनडे करियर में 337 विकेट हासिल किए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।