फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईपीएल 2021: रवींद्र जडेजा से लेकर रियान पराग तक, जानिए इस सीजन के 10 सबसे बेहतरीन फील्डर्स के बारे में

Tue, 05 Oct 2021 04:05 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 05 Oct 2021 04:05 PM IST
सार

आईपीएल के इस सीजन में राजस्थान के खिलाड़ियों ने अपनी फील्डिंग से सबको प्रभावित किया है। राहुल तेवतिया, रियान पराग और यशस्वी जायसवाल ने कई बेहतरीन कैच पकड़े हैं। यहां हम सीजन के 10 सबसे अच्छे फील्डरों के बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन
best fielders of ipl 2021 from riyan parag to ravindra jadeja know full list
राहुल तेवतिया, राहुल त्रिपाठी और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों ने कई बेहतरीन कैच पकड़े हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2021 में प्लेऑफ का समय नजदीक आ चुका है। तीन टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं और चौथे पायदान के लिए चार टीमें दावेदारी पेश कर रही हैं। आईपीएल का यह सीजन दो फेज में खेला गया और इस दौरान हमने कई बेहतरीन कैच भी देखे हैं। रवींद्र जडेजा से लेकर रियान पराग और राहुल त्रिपाठी जैसे खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन फील्डिंग से सभी को प्रभावित किया है। यहां हम आईपीएल 2021 के 10 सबसे बेहतरीन फील्डर्स की बात कर रहे हैं, जिन्होंने अपनी फील्डिंग के जरिए इस सीजन में अलग छाप छोड़ी है और अपनी टीम के लिए काफी रन बचाए हैं।

रवींद्र जडेजा

best fielders of ipl 2021 from riyan parag to ravindra jadeja know full list
रवींद्र जडेजा दुनिया के सबसे बेहतरीन फिल्डर्स में से एक हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा हमेशा से ही भारत के सबसे बेहतरीन फील्डर्स में रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए भी कई शानदार कैच पकड़े हैं और बाउंड्री पर कई बार रन भी बचाए हैं। इस सीजन में भी उन्होंने चेन्नई के लिए शानदार फील्डिंग की है। जडेजा 30 गज के अंदर और बाउंड्री पर भी बेहतरीन फील्डिंग करते हैं। जडेजा ने इस आईपीएल में 10 कैच पकड़े हैं और कई रन आउट में भी योगदान दिया है। साथ ही उन्होंने अपनी टीम के लिए कई रन भी बचाए हैं। वो एक फील्डर के तौर पर भी टीम में अपनी जगह बना सकते हैं। उन्होंने पंजाब के खिलाफ 30 गज के अंदर शानदार कैच पकड़कर क्रिस गेल को आउट किया था, जबकि राजस्थान के खिलाफ बाउंड्री लाइ पर शानदार कैच पकड़ा था। इससे साफ होता है कि जडेजा हर जगह फील्डिंग करने में माहिर हैं।

रवि बिश्नोई

best fielders of ipl 2021 from riyan parag to ravindra jadeja know full list
रवि बिश्नोई भी इस सीजन के सबसे बेहतरीन फील्डर्स में से एक हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई भी इस सीजन के बेहतरीन फील्डर्स में शामिल हैं। उन्होंने पंजाब के लिए दो शानदार कैच पकड़े हैं और दोनों कैच इस सीजन के सबसे अच्छे कैच में शामिल हैं। बिश्नोई का कैच इस साल बेस्ट कैच भी हो सकता है। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ लंबी दूरी तर करके शानदार डाइव लगाई थी और कैच पकड़कर सुनील नरेन को आउट किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फाफ डु प्लेसिस

best fielders of ipl 2021 from riyan parag to ravindra jadeja know full list
प्लेसिस ने अपनी बैटिंग के साथ-साथ फील्डिंग से भी चेन्नई के लिए काफी योगदान दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया
प्लेसिस भी दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर्स में से एक हैं। उन्होंने आईपीएल से लेकर वर्ल्डकप, टेस्ट क्रिकेट, हर जगह और हर फॉर्मेट में कई शानदार कैच पकड़े हैं। इस सीजन भी उन्होंने अपनी फील्डिंग का कमाल दिखाया है। उन्होंने इस साल आठ कैच पकड़े हैं। उनका कैच सीजन के सबसे बेहतरीन कैच की सूची में भी शामिल है। उनकी टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और बचे हुए मैचों में वो निश्चित रूप से कई और कैच जरूर पकड़ेंगे।
विज्ञापन

केन विलियम्सन

best fielders of ipl 2021 from riyan parag to ravindra jadeja know full list
केन विलियम्सन ने आईपीएल 2021 में पांच कैच पकड़े हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन भले ही बल्ले के साथ कुछ खास न कर पाए हों, लेकिन अपनी फील्डिंग से उन्होंने फिर कमाल दिखाया है। विलियम्सन इससे पहले भी न्यूजीलैंड के लिए कई बार अच्छे कैच पकड़ चुके हैं। उन्होंने इस सीजन में पांच कैच पकड़े हैं, जबकि शुरुआती मैचों में उन्हें खेलने का मौका भी नहीं मिला था। हालांकि हैदराबाद के खराब प्रदर्शन के कारण किसी ने विलियम्सन की फील्डिंग की तरफ ध्यान नहीं दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed