फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का रहस्य: कहानी गुजरात के सबसे डरावने बीच की, जहां पर प्रेत आत्माओं के होने का किया जाता है दावा

Tue, 05 Oct 2021 01:32 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 05 Oct 2021 01:32 PM IST
विज्ञापन
Most Haunted Place of India Gujarat Dumas Beach which is famous for paranormal activity
भारत की सबसे डरावनी जगह - फोटो : Istock

आज के रहस्य की इस श्रृंखला में हम बात करने वाले हैं गुजरात के एक ऐसे बीच के बारे में, जिसका नाम भारत की मोस्ट हॉन्टेड जगहों में शुमार है। इस जगह का नाम डुमास बीच है। स्थानीय लोगों की मानें तो इस स्थान पर प्रेत आत्माओं के होने का दावा किया जाता है। ये रहस्यमय जगह गुजरात के सूरत शहर के समुद्री तट पर स्थित है। यहां पर अक्सर कई पैरानॉर्मल घटनाएं होती हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते इस बीच की डरावनी कहानी देश दुनिया में मशहूर है। अक्सर इस जगह के विषय में सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं होती हैं। इस भूतिया जगह को लेकर लोगों के बीच कई तरह की मान्यताएं और किस्से कहानियां प्रचलित हैं। गुजरात का ये बीच दिखने में काफी सुंदर है, पर सुंदरता के पीछे की इसकी रहस्यमयी कहानी कई रोमांचक टूरिस्ट को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं गुजरात के इस हॉन्टेड डुमास बीच के बारे में -  

Most Haunted Place of India Gujarat Dumas Beach which is famous for paranormal activity
भारत की सबसे डरावनी जगह - फोटो : Istock

गौरतलब बात है कि दिन के समय इस बीच पर सब कुछ सामान्य रहता है। कई लोग इस जगह पर आकर लुत्फ उठाते हैं। वहीं जैसे ही रात का साया गहरा होता है। सब कुछ मानो थम सा जाता है। सुंदर सी दिखने वाली ये जगह एक वीराने में बदल जाती है। इस दौरान यहां पर कोई भी जाने की हिम्मत नहीं करता है। रात के समय बीच के आस-पास भी कोई नहीं दिखता। 

Most Haunted Place of India Gujarat Dumas Beach which is famous for paranormal activity
भारत की सबसे डरावनी जगह - फोटो : Istock

इस रहस्यमय डुमास बीच पर अब तक कई पैरानॉर्मल घटनाओं के मामले सामने आ चुके हैं। बीच पर घूमने के लिए आए कई लोगों ने इस बात का जिक्र किया है कि उन्होंने इस जगह पर अजीबो-गरीब और रहस्यमय आवाजों को सुना। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इस बीच पर रात के समय घूमने गए टूरिस्ट आज तक वापिस नहीं आ सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Most Haunted Place of India Gujarat Dumas Beach which is famous for paranormal activity
भारत की सबसे डरावनी जगह - फोटो : Istock

स्थानीय लोगों के अनुसार काफी पहले इस जगह का इस्तेमाल एक श्मशान घाट के तौर पर किया जाता था। लोगों की मानें तो यहां पर आज भी कई प्रेत आत्माएं भटकती हैं। इसी वजह से इस बीच की रेत का रंग काला है। रात के समय इस स्थान पर कुत्तों का स्वभाव बदल जाता है। वे कई तरह की अजीबो-गरीब आवाजें निकालने लगते हैं।

विज्ञापन
Most Haunted Place of India Gujarat Dumas Beach which is famous for paranormal activity
भारत की सबसे डरावनी जगह - फोटो : Istock

यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते इस स्थान का नाम भारत के मोस्ट हॉन्टेड जगहों में शुमार है। देश दुनिया से कई लोग दिन के समय इस डरावने बीच को देखने के लिए आते हैं। वहीं रात के समय इस बीच के आस पास भी कोई नहीं दिखता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed