{"_id":"5b66740f4f1c1b9f3e8b539c","slug":"ben-stokes-will-not-join-england-in-second-test-at-lords-against-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, दूसरे टेस्ट से बाहर हुआ इग्लैंड का यह मैच विनर ऑलराउंडर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, दूसरे टेस्ट से बाहर हुआ इग्लैंड का यह मैच विनर ऑलराउंडर
Sun, 05 Aug 2018 09:22 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 05 Aug 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ben stokes
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 'विराट ब्रिगेड' शनिवार को 194 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी और 162 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह इंग्लैंड ने पहला टेस्ट 31 रन से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। सीरीज का दूसरा मैच 9 अगस्त से लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
2 of 5
बेन स्टोक्स
हालांकि लॉर्ड्स टेस्ट से पहले टीम इंडिया के लिए एक बड़ी खबर आई है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स टीम इंडिया के खिलाफ होने वाले लॉर्ड्स टेस्ट में नहीं खेलेंगे। स्टोक्स की 6 अगस्त (सोमवार) को ब्रिस्टल क्राउन कोर्ट में विवाद के लिए मुकदमे की तारीख तय हुई है। बता दें कि यह ट्रायल पांच से सात दिनों तक चल सकता है।
3 of 5
बेन स्टोक्स
बता दें पिछले साल ब्रिस्टल में एक पब के बाहर बेन स्टोक्स मारपीट करते हुए नजर आए थे। इस हाथापाई का एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद स्टोक्स पर कानूनी कार्रवाई की गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा था कि स्टोक्स दो लोगों की बुरी तरह पीट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बेन स्टोक्स
वहीं पहले टेस्ट में इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले स्टोक्स के बिना टीम थोड़ी कमजोर होगी, जिसका फायदा विराट कोहली की टीम जरूर उठाना चाहेगी। बता दें कि दूसरी पारी में स्टोक्स ने ही विराट कोहली का विकेट चटकाया था।
विज्ञापन
5 of 5
मोईन अली
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने बताया कि स्टोक्स की गैर-मौजूदगी में टीम के प्रदर्शन पर काफी फर्क पड़ेगा। टीम में स्टोक्स की जगह ऑलराउंडर मोइन अली को शामिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्टोक्स किसी भी परिस्थिति में मैच को बदलने का दम रखते हैं, जैसा कि हम पहले टेस्ट में देख भी चुके हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।