जीत की ओर जाती टीम इंडिया एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट में हार के भंवर में फंस गई। इंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक पहले टेस्ट के अंतिम दिन भारतीय टीम को 31 रन की नजदीकी हार का सामना करना पड़ा। इससे न सिर्फ मैदान पर मौजूद हजारों भारतीय समर्थकों के साथ-साथ टीवी से चिपके करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का भी दिल तोड़ दिया।
टी-20 मैच से भी ज्यादा रोमांचक था पहला टेस्ट, कभी इंग्लैंड भारी तो फिर टीम इंडिया हो जाती हावी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहला दिन : जो रूट (80 रन) की मदद से इंग्लैंड ने बनाया चुनौतीपूर्ण स्कोर
मैच भले ही टीम इंडिया हार गई हो लेकिन असल जीत तो टेस्ट क्रिकेट की हुई है। इस मुकाबले ने बता दिया कि सफेद कपड़ों में खेले जाने वाला टेस्ट क्रिकेट अभी भी जिंदा है। मैच में दोनों ही टीम ने गजब का खेल दिखाया।
टॉस जीतकर बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही मेजबान इंग्लैंड विराट कोहली के डायरेक्टक थ्रो से रूट के आउट होने के बाद 287 रन पर ढह गई।
दूसरा दिन : कोहली ने 22वां शतक जड़ टीम को मुश्किलों से उबारा
दूसरे दिन टीम इंडिया के शुरुआती बल्लेबाजों ने भी निराश किया। एक समय 100 रन पर आधी भारतीय टीम पवेलियन लौट चुकी थी। लग रहा था कि टीम इंडिया की मैच से पकड़ कमजोर होती जा रही है।
ऐसे विपरित हालातों में विराट ने कप्तानी पारी खेलते हुए न सिर्फ शतक लगाया बल्कि टीम को मुश्किलों से उबारते हुए 274 के स्कोर तक पहुंचाया।
तीसरा दिन : इशांत ने पांच विकेट लेकर इंग्लैंड को बड़े स्कोर से रोका
दो दिन में ही दोनों टीम एक-एक बार ऑलआउट हो चुकी थी। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड के पास सिर्फ 13 रन की लीड थी। मैच यहां तक भी पूरी तरह खिला हुआ था। मगर मेहमान टीम की ओर से तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने 5 विकेट लेकर मैच को फिर टीम इंडिया के पक्ष में कर दिया।
इंग्लैंड के 180 रन पर ऑलआउट होते ही टीम इंडिया को 194 रन का मामूली लक्ष्य मिला। विराट एंड कंपनी के पास एजबेस्टन में पहली जीत दर्ज कर इतिहास रचने और सीरीज में आगे बढ़ने का सुनहरा मौका था। वैसे तो तीसरे दिन ही टीम इंडिया 194 के लक्ष्य का पीछा करना शुरू कर चुकी थी। तीसरा दिन खत्म होते-होते 'विराट सेना' के 5 विकेट गिर गए।
चौथा दिन : स्टोक्स ने तीन विकेट लेकर इंग्लैंड को जीत दिला दी
अब चौथे दिन मैच फिर से खुल गया। भरतीय टीम को अंतिम दिन 84 रन की जरूरत थी, विराट कोहली-दिनेश कार्तिक की जोड़ी क्रीज पर थी। लेकिन मेहमान टीम 162 रन पर ढेर हो गई।
कप्तान विराट ने 51 रन की प्रशंसनीय पारी खेली। मगर केएल राहुल, कोहली, हार्दिक पांड्या, शमी जैसे 4 अहम विकेट लेकर बेन स्टोक्स ने टी-20 जैसे रोमांचक टेस्ट में इंग्लैंड को जीता दिया।