फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL के आयोजन पर आज फैसला, BCCI को टी-20 विश्व कप टलने की उम्मीद

Mon, 20 Jul 2020 06:46 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 20 Jul 2020 06:46 AM IST
विज्ञापन
BCCI expects ICC to announce T20 World Cup postponement on Monday
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) बोर्ड की आज ऑनलाइन बैठक होने वाली है। इस बैठक में इस साल होने वाले टी-20 विश्व कप के भविष्य को लेकर निर्णायक दौर की चर्चा होगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को उम्मीद है कि इसे स्थगित किया जाएगा, जिससे कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन हो सके। टी-20 विश्व कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्तूबर से 15 नवंबर तक होना है। मगर देश के क्रिकेट बोर्ड ने विक्टोरिया राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मई में ही इस टूर्नामेंट की मेजबानी में असमर्थता जाहिर की थी। 

BCCI expects ICC to announce T20 World Cup postponement on Monday
आईपीएल 2020 - फोटो : ट्विटर

भारत में भी कोरोना वायरस के मामलों में काफी इजाफा हुआ है और इसकी संख्या 10 लाख के पार चली गई है। वहीं, मृतकों की संख्या भी 25 हजार से अधिक है। अगर ऐसे में आईपीएल का आयोजन होता है तो केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने पर इसका आयोजन यूएई में कराया जा सकता है। बीसीसीआई की शीर्ष परिषद के एक सदस्य ने बताया, ‘पहला कदम एशिया कप को स्थगित करना था जो हो गया। आईपीएल के टूर्नामेंट को स्थगित करने की घोषणा के बाद ही हम अपनी योजना पर आगे बढ़ सकते हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कह चुका है कि वे टूर्नामेंट की मेजबानी को लेकर अधिक उत्सुक नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद वे फैसला नहीं कर रहे हैं।’

BCCI expects ICC to announce T20 World Cup postponement on Monday
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media

इस साल होने वाले टी-20 विश्व कप के ऑस्ट्रेलिया में 2022 में आयोजित किए जाने की संभावना है। क्योंकि फिलहाल भारत 2021 टूर्नामेंट की मेजबानी के अपने अधिकार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ नहीं बदलना चाहता। ऑस्ट्रेलिया इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं करेगा यह उस समय स्पष्ट हो गया था जब क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को सितंबर के अंत में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला की तैयारी करने को कहा था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उस दौरे के लिए 26 सदस्यीय शुरुआती टीम घोषित भी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
BCCI expects ICC to announce T20 World Cup postponement on Monday
ICC - फोटो : social Media

आईसीसी ने हालांकि कहा है कि वह इतना बड़ा फैसला करने से पहले सभी संभावित आपात विकल्पों पर विचार करना चाहता है और संचालन संस्था का इतने लंबे समय तक इंतजार करना असमान्य नहीं है। आईसीसी के संचालन की जानकारी करने वाले एक सूत्र ने बताया, ‘पाकिस्तान को 2009 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करनी थी। श्रीलंका टीम बस पर आतंकी हमले के बाद सभी को पता था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड निकट भविष्य में बड़ी प्रतियोगिता की मेजबानी नहीं कर पाएगा।’

विज्ञापन
BCCI expects ICC to announce T20 World Cup postponement on Monday
आईसीसी वर्ल्ड टी20 - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, ‘इसके बावजूद आईसीसी ने अपने कर्मचारियों को महीनों तक पाकिस्तान में रखा जबकि दक्षिण अफ्रीका पहले ही टूर्नामेंट की मेजबानी की तैयारी कर रहा था। सभी को पता था लेकिन स्थल बदलने की औपचारिक घोषणा में महीनों लग गए, क्योंकि खतरे का आकलन करना नियमों का हिस्सा है।’ सूत्र ने कहा, ‘आईसीसी नौवें टी-20 विश्व कप को ऐसे ही स्थगित नहीं कर सकता, क्योंकि शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई सरकार के शीर्ष मंत्रियों ने मेजबानी को लेकर उत्सुकता जाहिर की थी।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed