बेसिल थंपी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन में गुजरात लायंस की तरफ से खेलते हुए प्रभावी प्रदर्शन किया था। उन्होंने 12 मैचों में 11 विकेट झटककर इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जेता था।
2 of 5
बेसिल थंपी
- फोटो : IPLt20
केरल के तेज गेंदबाज को आईपीएल के 11वें सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने 95 लाख रुपए में खरीदा है। गुजरात लायंस इस साल आईपीएल का हिस्सा नहीं है क्योंकि चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स की वापसी हुई है।
3 of 5
बासिल थंपी
- फोटो : ipl official web
थंपी की बेस प्राइस 30 लाख रुपए थी। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने अच्छी रकम पर खरीदा। दाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज को इस साल आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। थंपी ने अपनी सफलता का श्रेय टीम इंडिया के बल्लेबाज सुरेश रैना को दिया, जो पिछले साल गुजरात लायंस के कप्तान थे। थंपी ने रैना का शुक्रियाअदा करते हुए बताया कि कैसे बाएं हाथ के बल्लेबाज ने उन्हें बेहतर खिलाड़ी बनने में मदद की।
थंपी ने कहा, 'भाग्यशाली हूं कि रैना भाई के रूप में अच्छा कप्तान मिला। वह हमेशा भाई की तरह मेरा समर्थन करते हैं। टीम में नए खिलाड़ी के लिए इतने मैच (12 मैच) खेलना मुश्किल होता है। उन्होंने मुझे खेलने के लिए प्रोत्साहित किया और टीम प्रबंधन से भी मुझे अच्छा सपोर्ट मिला।'
5 of 5
बासिल थंपी
- फोटो : IPL official web
थंपी ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मौकों पर टीम को जीत दिलाई थी। उन्होंने कई प्रभावी स्पेल किए। थंपी ने कहा, 'मैंने इतना खेल लिया है कि सभी तरह के बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने का विश्वास आ गया है। मुझे इस विश्वास से काफी मदद मिलेगी।