फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व कप से पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी ने बनाया रिकॉर्ड, 16 छक्के की मदद से जड़ा दोहरा शतक

Thu, 25 Apr 2019 01:16 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 25 Apr 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh cricketer Soumya Sarkar slams record double ton in list A cricket
सौम्य सरकार - फोटो : अमर उजाला
इस वक्त जहां भारत में क्रिकेट फैंस इंडियन टी-20 लीग में व्यस्त हैं वहीं खिलाड़ी अगले महीने से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए कमर कस रहे हैं। 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू होने वाले विश्व कप के लिए सभी टीमों ने अपने-अपने खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है।


ऐसे में बांग्लादेश के बाएं हाथ के बल्लेबाज सौम्य सरकार ने रिकॉर्ड बना दिया है। आईए जानते हैं कि सौम्य ने कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम किया है


 
Bangladesh cricketer Soumya Sarkar slams record double ton in list A cricket
सौम्य - फोटो : file
सरकार ने ढाका प्रीमियर लीग के 20वें सीजन के एक मुकाबले में नाबाद 208 रन बनाए। इसके साथ ही सौम्य लिस्ट-ए क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज बन गए हैं।

 
Bangladesh cricketer Soumya Sarkar slams record double ton in list A cricket
सौम्य सरकार - फोटो : file
सौम्य ने बांग्लादेश में खेली जा रही ढाका प्रीमियर लीग के एक मैच में ये दोहरा शतक जमाया  है। 

अबहानी लिमिटेड के लिए खेलते हुए सौम्य सरकार ने शेख जमाल धनमोंडी क्लब के खिलाफ 153 गेंदों में नाबाद 208 रन बनाए। इस पारी में सरकार ने 14 चौके और 16 छक्के लगाए। इस पारी के लिए सौम्य सरकार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bangladesh cricketer Soumya Sarkar slams record double ton in list A cricket
सौम्य सरकार - फोटो : social media
मैच में शेख जमाल धनमोंडी क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 317 रन बनाए।

318 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अबहानी लिमिटेड की टीम ने 9 विकेट और 17 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। अबहानी की ओर से सौम्य सरकार ने 208 और जहरुल इस्लाम ने 100 रन की पारी खेली और पहले विकेट के लिए 312 रन की साझेदारी की।

 
विज्ञापन
Bangladesh cricketer Soumya Sarkar slams record double ton in list A cricket
सौम्य - फोटो : Social media
सरकार की इस धमाकेदार पारी की बदौलत अबाहानी लिमिटेड ने न केवल मैच जीता बल्कि ढाका प्रीमियर लीग का खिताब भी अपने नाम कर लिया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed