फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजिंक्य रहाणे की बेहद इज्जत करते हैं विराट, डे-नाइट टेस्ट से पहले क्यों की इतनी तारीफ?

Wed, 16 Dec 2020 04:29 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 16 Dec 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
AUSTRALIA VS INDIA: Virat Kohli confident that Ajinkya Rahane will do a superb captaincy in his absence
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अजिंक्य रहाणे का समर्थन करते हुए कहा कि जब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद पितृत्व अवकाश पर जाएंगे तो यह उप कप्तान टीम की अगुआई करने की जिम्मेदारी शानदार तरीके से निभाएगा। कोहली ने कहा कि उनके और रहाणे के बीच रिश्ता 'भरोसे और आपसी सम्मान' का रहा है। वह गुरूवार से शुरू हो रहे दिन-रात्रि मैच के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के लिये घर लौट जाएंगे, जिससे रहाणे बचे हुए तीन टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी निभाएंगे।

AUSTRALIA VS INDIA: Virat Kohli confident that Ajinkya Rahane will do a superb captaincy in his absence
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर

यह पूछने पर कि उनकी अनुपस्थिति में रहाणे किस तरह का प्रदर्शन करेंगे तो उन्होंने कहा, 'पहले तो हमारी इतने वर्षों में आपसी समझ बहुत अच्छी है और एक दूसरे का सम्मान करते हैं। हमने एक साथ बल्लेबाजी करते हुए काफी भागीदारियां निभाई हैं जो एक दूसरे पर भरोसे और समझ पर बनी हैं कि टीम के लिए क्या करने की जरूरत है।'

AUSTRALIA VS INDIA: Virat Kohli confident that Ajinkya Rahane will do a superb captaincy in his absence
अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

कोहली ने स्पष्ट किया कि रहाणे उनके द्वारा बनाई गई रूपरेखा का पालन करेगा और जहां तक दोनों का संबंध है तो इसमें कोई अस्पष्टता नहीं है। वह काफी आत्मविश्वास से भरे दिखे। कोहली का मानना है कि दोनों जानते हैं कि यह टीम कैसे काम करती है। उन्होंने कहा, 'दो अभ्यास मैचों, टूर मैचों में रहाणे ने काफी काम किया है, वह काफी संयमित दिखा और वह हमारी टीम की मजबूती को जानता है और हमें क्या करना चाहिए, यह भी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
AUSTRALIA VS INDIA: Virat Kohli confident that Ajinkya Rahane will do a superb captaincy in his absence
विराट कोहली, रहाणे

कोहली जाने से पहले रहाणे के लिये मजबूत आधार बनाने पर ध्यान लगाए हैं। 32 वर्षीय विराट ने कहा, 'हम जिस टीम के साथ खेलते हैं, हम पहले ही उस रूपरेखा को जानते हैं और हम क्या करना चाहते हैं इसलिए हम बिलकुल ही समान स्तर पर हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि वह मेरी अनुपस्थिति में शानदार काम भी करेगा। जब तक मैं यहां हूं, मेरा ध्यान कप्तानी और नेतृत्व करने और बतौर खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर लगा है और मेरे जाने के बाद, मुझे पूरा भरोसा है कि रहाणे शानदार काम करेगा।'

विज्ञापन
AUSTRALIA VS INDIA: Virat Kohli confident that Ajinkya Rahane will do a superb captaincy in his absence
विराट कोहली - फोटो : social media

उन्होंने साथ ही कहा, 'मैं पहले भी कह चुका हूं कि मुझे लगता है कि यह उसका समय है कि वह व्यक्तिगत रूप से और फिर कप्तान के तौर पर भी शानदार प्रदर्शन करे। मैं जब घर लौटूंगा तो वह अच्छा काम करेगा, हमारा उद्देश्य अच्छा प्रदर्शन करना और सुनिश्चित करना है कि हम प्रत्येक मैच में प्रतिस्पर्धा करें और श्रृंखला जीतें।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed