AUSvsIND: मैच के बाद बोले विराट कोहली, यहां रह गई चूक, नहीं तो 3-0 से जीत जाते सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहली ने कहा, 'एक समय जब हार्दिक ने बड़े शॉट खेलने शुरू किए तो हमें लगा कि हम लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। हमने बीच के ओवरों में धीमी बल्लेबाजी का खामियाजा भुगता। अगर उस समय 30 रन की भागदारी निभाई गई होती तो हार्दिक के लिए काम आसान हो जाता।'
वहीं, कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खेल प्रेमी दर्शकों का भी आभार व्यक्त किया जो कोविड-19 महामारी के खौफ के बावजूद बड़ी संख्या में स्टेडियम में पहुंचे। उन्होंने कहा, 'मैंने दर्शकों की उपस्थिति का भी अहसास किया। इससे आपको हमेशा प्रेरणा मिलती है। कुछ अवसरों पर हमारे समर्थकों ने हमें मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकलने में मदद की।
उन्होंने आगे कहा, 'ऑस्ट्रेलिया को भी बहुत अच्छा समर्थन मिला। हम खिलाड़ियों को दर्शकों की ऊर्जा का भी फायदा मिला।' टी-20 सीरीज जीतने के बाद कोहली की नजर अब टेस्ट मैचों पर है और उन्होंने कहा कि वर्तमान टीम दो साल पहले यहां अपनी पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने वाली टीम से मजबूत है।
उन्होंने कहा, 'हमें टेस्ट मैचों में भी यही प्रतिस्पर्धी रवैया अपनाना होगा। हमें यहां खेलने का अनुभव है और हम अच्छा स्कोर बना सकते हैं। हमें सत्र दर सत्र अच्छा स्कोर बनाने पर ध्यान देना होगा। मुझे पूरा विश्वास है कि वर्तमान टीम पिछली बार की टीम से अधिक मजबूत है।'